प्राइमरी स्कूलों में कब शुरू होगी अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई, जानें हिमाचल के शिक्षा मंत्री ने क्या कहा

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना समय की मांग है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने का फैसला लिया है।

 | 
हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पहली-दूसरी कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई की शुरुआत होगी। यह पढ़ाई प्रदेश के 10,300 प्राइमरी स्कूलों में स्कूल की जाएगी। अन्य कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू होगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना समय की मांग है। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने का फैसला लिया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पहली-दूसरी कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई की शुरुआत होगी। यह पढ़ाई प्रदेश के 10,300 प्राइमरी स्कूलों में स्कूल की जाएगी। अन्य कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू होगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना समय की मांग है। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ेंः-Mandi News : विदेश से नौकरी छोड़ी, सब्जी उत्पादन से महक उठा स्वरोजगार

शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने जो घोषणा की है, उस पर अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है। प्राइमरी और उच्च शिक्षा विभाग से 100-100 शिक्षक भ्रमण पर सिंगापुर, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजे जाएंगे। बेहतर परीक्षा परिणाम, शोध, शिक्षक पुरस्कार और नवाचार के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि प्राइमरी के शिक्षकों को सिंगापुर और उच्च शिक्षा के शिक्षकों को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। वर्ष 2024 में एक्सपोजर विजिट पर शिक्षकों को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के शिक्षकों को विदेश भेजेंगे सीएम सुक्खू, 20 हजार लड़कियों को देंगे स्कूटी


राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना में शामिल होंगे पुराने स्कूल

शिक्षा विभाग ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना में पुराने स्कूलों को भी शामिल करने की तैयारी कर ली है। डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए पर्याप्त जगह न मिलने पर यह बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अधिकारी नियम बनाएंगे। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए फैसला किया गया है। इस व्यवस्था से दूरदराज क्षेत्रों में स्टाफ की कमी दूर होगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।