CM सुक्खू 17 फरवरी को पेश करेंगे बजट, हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का दावा

Himachal Budget Session: 17 फरवरी को हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू वित्त मंत्री के रूप अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। सीएम ने कहा है कि आने वाले बजट में हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्धि बनाने की झलक दिखेगी।

 | 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh budget session) का बजट सत्र 14 फरवरी को शुरू होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर वित्त मंत्री 17 फरवरी के दिन अपना बजट पेश करेंगे। यह मुख्यमंत्री सुक्खू का दूसरा बजट होगा। इससे पहले साल 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट को मुख्यमंत्री ने ग्रीन बजट का नाम दिया था। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh budget session) का बजट सत्र 14 फरवरी को शुरू होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर वित्त मंत्री 17 फरवरी के दिन अपना बजट पेश करेंगे। यह मुख्यमंत्री सुक्खू का दूसरा बजट होगा। इससे पहले साल 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट को मुख्यमंत्री ने ग्रीन बजट का नाम दिया था। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 17,889 कुक-कम-हेल्पर महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व अवकाश

दूसरे बजट को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्धि बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की भावना से काम करते हुए प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार और तीव्र विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का आने वाला बजट इन्हीं बिंदुओं पर केंद्रित रहने वाला है। 

यह भी पढ़ेंः-Online Trading में रिटायर बैंकर और स्कूल के प्रिंसिपल को लगी 54.60 लाख की चपत

सीएम सुक्खू ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उनकी सरकार हिमाचल प्रदेश को देशभर का नंबर वन राज्य बनाना चाहती है। सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ने का काम किया है। पहले ही कैबिनेट में अपने वादे के मुताबिक कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की गई। 

यह भी पढ़ेंः-मुकेश रेप्सवाल ने संभाला चम्बा के उपायुक्त का कार्यभार


कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का हो रहा काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पर्यटन राज्य के तौर पर स्थापित करने के लिए काम किया जा रहा है। विशेष तौर पर जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में काम हो रहा है। राज्य सरकार तेजी से हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। प्रदेश में जब आपदा आई, तो रिकॉर्ड समय में न केवल सड़कों को बहाल किया गया, बल्कि लाखों पर्यटकों को सुरक्षित उनके घर भी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल सरकार आपस में ही उलझी है, जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं : जयराम


राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ होगी। 14 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद शोकोद्गार और फिर विधायी कार्यों की शुरुआत होगी। 22 फरवरी और 28 फरवरी को गैर-सरकारी सदस्य दिवस होगा। 29 फरवरी को सदन की मंजूरी से बजट पारित किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।