अडाणी सीमेंट विवाद : अनुराग ठाकुर से मिले ट्रक ऑपरेटर, केंद्रीय मंत्री बोले-जल्द होगा समाधान

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनके कैबिनेट से बात की है कि जल्द इस समस्या को समाप्त करने के लिए समाधान निकाला जाए।
 | 
दाड़लाघाट और बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से वीरवार को शिमला में मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के सदस्य हैं।   अदाणी सीमेंट विवाद:अनुराग ठाकुर से मिले ट्रक ऑपरेटर, बोले- जल्द होगा समाधान, सरकार कर रही पूरा प्रयास - Adani Cement Dispute Truck Operators Meet Union Minister Anurag

शिमला। दाड़लाघाट और बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से वीरवार को शिमला में मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के सदस्य हैं।

यह भी पढ़ेंः-डीडी हिमाचल की 24 सेवा शुरू, अनुराग बोले-प्रदेश की संस्कृति को दुनिया भर में पहुंचाया जाए

सीमेंट फैक्टरी बंद होने से हिमाचल प्रदेश और ट्रक ऑपरेटरों को बड़ा घाटा हुआ है यह गंभीर स्थिति है। मैंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनके कैबिनेट से बात की है कि जल्द इस समस्या को समाप्त करने के लिए समाधान निकाला जाए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित थे और सरकार का रवैया भी इस गंभीर समस्या का समाधान करने के लिए सकारात्मक था। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से स्थिति हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई है इससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है और जितनी जल्दी यह समस्या समाप्त होगी उतनी जल्दी हमारे भाइयों का रोजगार वापस चले इसके लिए हम प्रयासरत हैं।

 

इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें एक होकर ट्रक ऑपरेटरों के हित में काम करेंगे, इस बैठक में ट्रक ऑपरेटरों ने अपनी समस्या हमारे समक्ष रखी है और इसको समझने के उपरांत हम भी केंद्र में बात करेंगे। इस समस्या से हिमाचल की अर्थव्यवस्था भी काफी बिगड़ी है और हम प्रयास करेंगे कि जल्दी से जल्दी यह समस्या समाप्त हो और रोड पर ट्रक एक बार फिर आवागमन करते दिखाई दें।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।