Himachal News: डीडी हिमाचल की 24 सेवा शुरू, अनुराग बोले-प्रदेश की संस्कृति को दुनिया भर में पहुंचाया जाए

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के ऐसे पर्यटक स्थल जिन्हें प्रमोट किया जा सके। इसे देखना होगा। हमारे हिमाचल को देश और दुनिया में पहचान मिलेगी। हिमाचल का हैंडलूम, हिमाचल के गहने, चित्रकला आदि पर कार्यक्रम दिखाए जा सकते है।

 | 
केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे सेवाओं की शिमला के पीटरहॉफ से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को शुरू करेंगे। माता चिंतपूर्णी का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, धार्मिक स्थल चाहे किसी भी धर्म से संबंधित हो, उसे दिखाया जा सकेगा। प्रदेश के संगीत में बहुत मिठास है। अब यह हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसे देश दुनिया में दिखाया जा सकेगा।

शिमला। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे सेवाओं की शिमला के पीटरहॉफ से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को शुरू करेंगे। माता चिंतपूर्णी का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, धार्मिक स्थल चाहे किसी भी धर्म से संबंधित हो, उसे दिखाया जा सकेगा। प्रदेश के संगीत में बहुत मिठास है। अब यह हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसे देश दुनिया में दिखाया जा सकेगा।

हिमाचल से चार परमवीर चक्र विजेता हैं। इस बारे में भी दूरदर्शन पर कार्यक्रम दिखाए जा सकते हैं। इसमें उच्च गुणवत्ता के उपकरण लगाए जाएंगे। आज इसे समर्पित कर दिया गया है। हर घंटे में खबरों की हाईलाइट बताई जाएगी। हिमाचल के संगीत पर चित्रहार हो, तब मजा जाएगा। पहले चित्रहार देखते थे। अपनी कला-संस्कृति को लोग भूले नहीं है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के ऐसे पर्यटक स्थल जिन्हें प्रमोट किया जा सके। इसे देखना होगा। हमारे हिमाचल को देश और दुनिया में पहचान मिलेगी। हिमाचल का हैंडलूम, हिमाचल के गहने, चित्रकला आदि पर बताया जा सकता है। रौरिक आर्ट गैलरी, शोभा सिंह आर्ट गैलरी समेत अन्य स्थानों को हाईलाइट किया जा सके।


दुनिया भर ने कहा कि क्या बर्फ की गोद में क्रिकेट खेला जा सकता है। वाटर बॉडीज हर गांव, घर की कहानी के लिए हम काम कर सकते हैं। दूरदर्शन और आकाशवाणी ने कोविड काल में बहुत अच्छा काम किया है। हम अपने मेलों को दूरदर्शन पर दिखा सकते हैं। एक हफ्ते में डीडी हिमाचल साल भर का कैलेंडर तैयार करें। 

May be an image of 3 people, beard and people standing

इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनुराग ठाकुर को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उनका हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उनके साथ उपस्थित रहे। सभी नेताओं की हिमाचल को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और हिमाचल की प्रगति को लेकर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसको लेकर भी कई विषयों पर चर्चा की गई।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।