हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की SIT करेगी जांच

पुलिस भर्ती के प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब भर्ती को लेकर दोबारा से लिखित परीक्षा होगी।
 | 
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती (Himachal Police Recruitment) की लिखित परीक्षा रद्द हो गई है। पुलिस भर्ती के प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब भर्ती को लेकर दोबारा से लिखित परीक्षा होगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रिटन टेस्ट दोबारा होगा। पेपर लीक मामले की जांच को लेकर DIG मधूसदून की अध्यक्षता में  एसआईटी (SIT) गठित की गई है। 1334 पदों के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई और अब इसमें कांगड़ा में केस दर्ज किया गया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती (Himachal Police Recruitment) की लिखित परीक्षा रद्द हो गई है। पुलिस भर्ती के प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब भर्ती को लेकर दोबारा से लिखित परीक्षा होगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रिटन टेस्ट दोबारा होगा। पेपर लीक मामले की जांच को लेकर DIG मधूसदून की अध्यक्षता में  एसआईटी (SIT) गठित की गई है। 1334 पदों के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई और अब इसमें कांगड़ा में केस दर्ज किया गया है।

पेपर लीक संबंधित मीडिया के सवालों पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी भर्ती पारदर्शिता के साथ हो। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। प्रथम आईआर वाहिनी के कमांडेंट विमुक्त रंजन, साइबर क्राइम के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुशाल चन्द शर्मा और पुलिस अधीक्षक (क्राइम) वीरेन्द्र कालिया एसआईटी टीम के सदस्य हैं। सीएम ने कहा कि एक माह के भीतर नए सिरे से भर्ती के लिए रिटन टेस्ट होगा।
 

कैसे हुआ खुलासा कि पेपर लीक हो गया है

दरअसल, तीन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में 90 में से 70 मार्क्स हासिल किए। जब इनके दस्तावेज जांचे गए तो 10वीं और 12वीं कक्षा में इनके एवरेज मार्क्स थे। इस पर शक हुआ तो पुलिस ने पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने सारी कहानी उगल दी। पूछताछ में पता चला है कि 7 से 8 लाख रुपये देकर पहले ही पेपर लीक किए गए थे। पुलिस को जिस प्रिंटिंग प्रेस में पेपर की छपाई हुई है, वहां से पर्चों के लीक होने की आशंका है। साथ ही पेपर लीक गिरोह के तार दिल्ली और हरियाणा से जुड़े हो सकते हैं।


कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों के लिए 27 मार्च को भर्ती परीक्षा हुई थी। इनमें 932 पुरुष, 311 महिला कांस्टेबल, 91 पुरुष कांस्टेबल बतौर चालक पदों के लिए 5 अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित हुआ। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश में निर्धारित 81 केंद्रों पर किया गया था। लिखित परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60 हजार से अधिक और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।