पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के लिए फ्री परिवहन सुविधा देगी हिमाचल सरकार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है।
 | 
हिमाचल सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कंस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह परीक्षा पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद रद्द की गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा को इसी माह आयोजित किया जाएगा। अब प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में ग्राउंड पास करने वाले युवाओं को राहत देने की कोशिश की है। हिमाचल सरकार अब युवाओं को लिखिल परीक्षा के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा देगी।

शिमला। हिमाचल सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कंस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह परीक्षा पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद रद्द की गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा को इसी माह आयोजित किया जाएगा। अब प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में ग्राउंड पास करने वाले युवाओं को राहत देने की कोशिश की है। हिमाचल सरकार अब युवाओं को लिखिल परीक्षा के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा देगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शीघ्र आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने के लिए जारी किया गया अपना प्रवेश पत्र ही दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी थी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।