हिमाचल में हवाई सेवाएं मजबूत करने को सीएम जयराम ने केंद्र से मांगे 1,000 करोड़

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी से मुलाकात कर राज्य से जुडे़ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
 | 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से राज्य से जुडे़ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सीएम ने उन्हें राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए राज्य के प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मंडी में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से राज्य से जुडे़ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सीएम ने उन्हें राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए राज्य के प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मंडी में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में पकड़ा छह करोड़ का चिट्टा, राजधानी शिमला में पेश आए सबसे ज्यादा केस


सीएम जयराम ने हिमाचल में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए जारी वित्त वर्ष के दौरान 1,000 करोड़ रुपये के विशेष सहायता अनुदान का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष से औद्योगिक विकास योजना-2017 को अगले पांच वर्षों तक बढ़ाने का भी आग्रह किया। सीएम जयराम ने उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में प्रदेश की प्रतिबद्धता से भी अवगत करवाया।

यह भी पढ़ेंः-शिमला शहर में 24 घंटे मिलेगी पेयजल आपूर्ति, 492 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी और कहा कि राज्य में 1.70 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अभियान से जुडे़ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में लगभग 50,000 एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाने और सभी 3615 ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक खेती का एक मॉडल विकसित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए बल्क ड्रग पार्क को स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया, जो न केवल निवेश आकर्षित करेगा बल्कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने प्रस्तावित नौ राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए अधिसूचना जारी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया। बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और नीति आयोग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः-केजरीवाल की नाक के नीचे हुआ भ्रष्टाचार और दिल्ली के सीएम चुप: अनुराग ठाकुर


पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिले जयराम ठाकुर 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में समारोह के दौरान भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। जयराम ठाकुर ने उनका मुस्कराकर अभिवादन किया। उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी भेंट की। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।