केजरीवाल की नाक के नीचे हुआ भ्रष्टाचार और दिल्ली के सीएम चुप: अनुराग ठाकुर

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि सत्येंद्र जैन जी को अभी तक बेल नहीं मिल सकी है। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे और जेल भी गए और जेल जाते ही उनकी (सत्येंद्र जैन) याददाश्त चली गई।

 | 
केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि चम्बा जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इनडोर खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री शुक्रवार को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं युवा प्रोत्साहन पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  ANURAG SINGH THAKUR

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर (Anurag Singh Thakur) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर शनिवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का पैसा लूट लिया और शराब माफिया को मालामाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि गरीब आपदा के समय दिल्ली छोड़ कर जा रहा था और आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को धन-धन कराने की बात कर रही थी। 


अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और उस पर आप (केजरीवाल) चुप रहे। इससे साफ दिखता है कि आपके नाक के तले आपके के लोगों ने मिलकर घोटाला किया है। आप (अरविंद केजरीवाल) जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे और जेल भी गए और जेल जाते ही उनकी (सत्येंद्र जैन) याददाश्त चली गई। क्या मनीष सिसोदिया की भी याददाश्त जाने वाली है? केजरीवाल जी आपके भ्रष्टाचार मंत्री का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए।

 


AAP सरकार भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान बना रही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपके विभागों से एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। आपने राजनीति में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए लेकिन आपकी सरकार भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान बना रही है। आपने भ्रष्टाचारियों को आश्रय दिया है। जिस तरह से आपने टीवी पर झूठ बोला और भाजपा के किसी भी आरोप का जवाब नहीं दे सके, यह दर्शाता है कि बड़ा घालमेल हुआ है।


शराब लाइसेंस बांटने में हुई धांधली?

गौरतलब है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक और बड़ा झटका दिया है। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद एलजी ने यह कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में कई नियमों की अनदेखी की बात कही गई है। लाइसेंस बांटने में गड़बड़ी का आरोप लगा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।