HP Election : आ गया हिमाचल के लिए BJP का Manifesto, जानें क्या है खास
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election) के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र (Himachal BJP Manifesto) जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को इस बार संकल्प पत्र नाम दिया है। शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र सार्वजनिक किया।
भाजपा ने सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू लागू होगी। इसके अलावा वक्फ बोर्ड से जुड़ी प्रापर्टी का सर्वे के बाद ज्यूडिशियल दायरे में लाकर सत्यता जांची जाएगी व गैर कानूनी प्रयोग होने पर कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं को रोजगार में 33 प्रतिशत आरक्षण और छात्राओं को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है। महिलाओं को तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने की भी हामी भरी है।
यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी : OPS पर खेला दांव, जानें और क्या खास है कांग्रेस के घोषणा पत्र में
सभी के लिए 11 संकल्प
- हिमाचल में भाजपा सरकार यूनिफार्म सिविल कोड लेकर आएगी। इसके लिए समिति बनाई जाएगी।
- भाजपा सरकार बनने पर अन्नदाता सम्मान निधि योजना के तहत तीन हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे।
- आठ लाख से ज्यादा रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़े जाएंगे
- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 12000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जाएगा।
- 12 प्रतिशत जीएसटी पर पैकेजिंग मैटेरियल मिलेगा। बाकी का भुगतान सरकार करेगी।
- पांच नए मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। मोबाइल वैन की संख्या दोगुनी की जाएगी।
- हिम स्टार्टअप योजना चलाई जाएगी। 900 करोड़ के बजट का प्रावधान किया जाएगा।
- सैनिकों के परिवार की आर्थिक मदद बढ़ाएगी।
- वक्फ की प्रापर्टी का सर्वे किया जाएगा। यदि गैर कानूनी तरीके से प्रयोग हो रहा है तो उस पर रोक लगाई जाएगी।
- कर्मचारियों की सुविधाओं व हक को लेकर 11वां संकल्प है। वेतन विसंगतियों को दूर करने का वादा किया गया है।
महिलाओं के लिए स्त्री संकल्प पत्र
- मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार की बेटी की शादी के लिए 31 की बजाय 51 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- स्कूल जाने वाली छठी से बारहवीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
- महिलाओं को होमस्टे बनाने के लिए ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की ऋण राशि बढ़ाएंगे, ब्याज दर 2% करेंगे।
- गर्भवती महिलाओं को 25000 रुपये दिए जाएंगे, ताकि वह सुरक्षित बच्चे को जन्म दे सके।
- देवी अन्नपूर्णा योजना से गरीबी रेखा से नीचे रह रही महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मुहैया करवाए जाएंगे।
- गरीब परिवारों की 30 साल से ज्यादा उम्र की गरीब महिलाओं को अटल पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा।
- बारहवीं कक्षा में टाप पांच हजार छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए 2500 रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी
- उचित मूल्य की दुकानों से मवेशियों के चारे की खरीद और वितरण की आसान प्रणाली स्थापित करेंगे।
- हिमकेयर कार्ड से कवर न होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए महिलओं को दिया जाए स्त्री शक्ति कार्ड।
- प्रदेश के सभी 12 जिलों में दो-दों बालिका छात्रावासों का निर्माण करने का वादा।
- सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की घोषणा।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।