कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी : OPS पर खेला दांव, कर्नल धनीराम शांडिल बोले- सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में पास करेंगे प्रस्ताव

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें कर्मचारियों, किसानों, बागवानों, महिलाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए वादे करके सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया गया है। इससे पहले पार्टी  '10 गारंटियां' अलग से जारी कर चुकी है।  
 | 
photo

शिमला ।   हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें कर्मचारियों, किसानों, बागवानों, महिलाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए वादे करके सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया गया है। इससे पहले पार्टी  '10 गारंटियां' अलग से जारी कर चुकी है।  

कांग्रेस के मैनिफेस्टो की घोषणाएं... 

भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन के लिए 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का फैसला मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिया जाएगा।  कृषि उत्पादों फलों के प्रोसेसिंग के लिए हर जिले में लघु और मध्यम उद्योग लगाने की नीति बनाई जाएगी।   फ्रूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹12 निर्धारित किया जाएगा।  सेब के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई नीति बनाई जाएगी।  बागवानों को शोषण से बचाने के लिए यूनिवर्सल पैकेजिंग की नीति बनाई जाएगी। 

 बागवानों के लिए सेब सहित सभी फलों सब्जियों के लिए एक नए कोल्ड स्टोरेज नीति बनाई जाएगी।  सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए विधवा, 40% से अधिक विकलांग एकल और असहाय श्रेणी में आने वाली महिलाओं की आय सीमा में छूट दी जाएगी।   पंचायतों में महिला मंडलों के भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।  उत्पीड़न के मामले में न्याय दिलवाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोले जाएंगे।  BPL परिवार व विधवाओं की बेटियों को विवाह के लिए अनुदान राशि को बनाया जाएगा। 

महिलाओं के लिए 18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे।  मनरेगा मजदूरों की न्यूनतम दिहाड़ी ₹350 प्रतिदिन की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन की विसंगतियां दूर करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।  कर्मचारियों के वेतन भत्तों की बढ़ोतरी और पदोन्नति कुछ समय बाद तरीके से लागू किया जाएगा।  आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक नई पारदर्शी नीति बनाई जाएगी।  कर्मचारियों को लुभाने के लिए OPS की घोषणा की।  

वहीं घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास इस घोषणापत्र में किया गया है। डबल इंजन की सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी के सिवाय कुछ नहीं दिया। शांडिल ने पुलिस भर्ती घोटाले पर राज्य सरकार को घेरा और कहा कि सरकार ने प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं के साथ मजाक किया।

घोषणा पत्र को इन नेताओं ने जारी किया 

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को सुबह  पार्टी कार्यालय राजीव भवन से AICC द्वारा तैनात वरिष्ठ पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सभा सांसद राजीव शुक्ला, घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल, HPCC अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा जारी किया गया। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा, सचिन पायलट, मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।