हिमाचल में 4-5 नवंबर को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पूरे प्रदेश में गिरेगा पारा

हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 4 और 5 नवंबर, 2025 को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
 | 
Himachal Snowfall News : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी की वजह से प्रदेश में करीब 60 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध बताए जा रहे हैं। ओलावृष्टि के कारण कई जगहों पर सेब और खुमानी के फल गिर गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, लाहौल स्पीति, चम्बा, कांगड़ा और कुल्लू की करीब 60 सड़कें बंद हैं।

धर्मशाला/शिमला। हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 4 और 5 नवंबर, 2025 को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस मौसमी बदलाव से जहां सैलानियों के चेहरे खिल उठेंगे, वहीं पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड की आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी।

 

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के अनुसार, एक नए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण यह बदलाव देखने को मिलेगा। 4 नवंबर (मंगलवार) को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 5 नवंबर (बुधवार) को भी कुछ क्षेत्रों में हल्का हिमपात जारी रह सकता है।

बर्फबारी के बाद राज्य में न्यूनतम तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। Google Weather के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान शून्य से कहीं डिग्री नीचे, यहां तक कि -17°C से -22°C तक पहुंच सकता है, जिससे पूरे प्रदेश में भीषण शीतलहर का दौर शुरू होगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। धर्मशाला में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। 

 

मनाली में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा

शनिवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की अधिकतर स्थानों में गिरावट आई है। मनाली में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

हिमाचल के प्रमुख स्थानों का शनिवार को क्या तापमान रहा

स्थान

न्यूनतम तापमान (Minimum Temp.) अधिकतम तापमान (Maximum Temp.)
शिमला (Shimla) 12.0 21.2
सुंदरनगर (Sundernagar) 11.8 28.6
भुंतर (Bhuntar) 9.3 27.4
कल्पा (Kalpa) 4.7 21.0
धर्मशाला (Dharamshala) 11.8 26.0
ऊना (Una) 15.2 31.2
नाहन (Nahan) 13.7 25.0
केलंग (Keylong) 0.7 14.0
सोलन (Solan) 10.4 25.5

रोहतांग दर्रा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी की उम्मीद है, जिससे इन क्षेत्रों की सुंदरता बढ़ जाएगी। हालांकि, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यात्रा के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 नवंबर के बाद हालांकि मौसम मुख्यतः साफ हो जाएगा, लेकिन मैदानी इलाकों समेत पूरे राज्य में ठंड का एहसास काफी बढ़ जाएगा। सुबह और शाम के समय घना कोहरा और ठिठुरन महसूस होगी।

 

बता दें कि अक्टूबर 2025 में भी हिमाचल में पिछले दो दशकों की तुलना में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई थी, जिसके कारण नवंबर की शुरुआत में ही ठंड ने ज़ोर पकड़ लिया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।