कंगना-विक्रमादित्य में कांटे की टक्कर : प्रतिभा बोलीं- मंडी से पुराना नाता, जानें सियासी मायने

Mandi Lok Sabha Seat: हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट सबसे हॉट सीट बन गई है। इसके पीछे की वजह है, यहां से उतारे गए भाजपा और कांग्रेस के युवा प्रत्याशी। भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनावी अखाड़े में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने युवा मंत्री विक्रमादित्य पर दांव लगाया है।

 | 
Himachal Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट सबसे हॉट सीट बन गई है। इसके पीछे की वजह है, यहां से उतारे गए भाजपा और कांग्रेस के युवा प्रत्याशी। भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनावी अखाड़े में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने युवा मंत्री विक्रमादित्य पर दांव लगाया है। मंडी संसदीय क्षेत्र से दोनों ही युवा चेहरे हैं और लोगों में उनकी स्वीकार्यता भी है। इसी वजह से मंडी संसदीय सीट की चर्चाएं पूरे देश में हो रही हैं। 

हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर एक साथ मतदान होगा। सातवें यानी आखिरी चरण में एक जून को वोटिंग होगी। इसी बीच मंडी के युवा प्रत्याशियों में चल रही जुबानी जंग के बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ी बात कह दी है। प्रतिभा सिंह मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की मां है और मंडी से मौजूदा सांसद भी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उनका पुराना नाता है। ऐसे में उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लोगों को पुरानी जीतों की याद दिलाने की कोशिश की है।

साल 2021 के उपचुनाव में मंडी लोकसभा सीट पर प्रतिभा सिंह को जीत मिली थी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश और विशेषकर मंडी की जनता से भरपूर प्यार मिला है। मंडी सीट पर वीरभद्र सिंह ने चार बार और उन्होंने खुद (प्रतिभा सिंह) तीन बार जीत हासिल की है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता का हर बार की तरह इस बार भी प्यार मिलेगा। प्रतिभा ने कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी मंडी में कांग्रेस का परचम लहराया है। 

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडी से रामस्वरूप शर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। 2021 में उनके निधन के बाद मंडी सीट पर उपचुनाव हुए। केंद्र और हिमाचल में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद प्रतिभा सिंह ने आठ हजार मतों से ज्यादा जीत हासिल की। प्रतिभा सिंह ने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल सिंह (रिटायर्ड) को शिकस्त दी थी। प्रतिभा सिंह साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।