हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल को होंगे कई बदलाव, जानें किसको क्या मिलेगा लाभ

वित्त वर्ष 2024-25 की शुरूआत के साथ ही एक अप्रैल 2024 से हिमाचल प्रदेश में कई बदलाव हो जाएंगे। इन बदलों का असर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आम जनता पर होगा। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों, मनरेगा मजदूरी (MNREGA), जनप्रतिनिधियों के वेतन के साथ ही बागवानों-किसानों को भी आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। 
 | 
वित्त वर्ष 2024-25 की शुरूआत के साथ ही एक अप्रैल 2024 से हिमाचल प्रदेश में कई बदलाव हो जाएंगे। इन बदलों का असर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आम जनता पर होगा। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों, मनरेगा मजदूरी (MNREGA), जनप्रतिनिधियों के वेतन के साथ ही बागवानों-किसानों को भी आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा।    जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार द्वारा बजट में की गई कई घोषणाएं एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। इ

वित्त वर्ष 2024-25 की शुरूआत के साथ ही एक अप्रैल 2024 से हिमाचल प्रदेश में कई बदलाव हो जाएंगे। इन बदलों का असर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आम जनता पर होगा। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों, मनरेगा मजदूरी (MNREGA), जनप्रतिनिधियों के वेतन के साथ ही बागवानों-किसानों को भी आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के किसानों के लिए खुशखबरी, गाय के दूध पर MSP बढ़ा, अब 45 रुपये किलो बिकेगा दूध


जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार द्वारा बजट में की गई कई घोषणाएं एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। इससे हर वर्ष के लोगों के लाभ मिलेगा। इसी कड़ी में हिमाचल पुलिस के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। पुलिसकर्मियों की डाइट मनी में चार गुणा इजाफा हो जाएगा। अब 250 रुपये की जगह एक हजार रुपये डाइट मनी मिलेगी। इससे हिमाचल पुलिस के 18000 पुलिस कर्मियों को लाभ मिलेगा। हालांकि इससे सरकार पर 16 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में आज से बढ़ गई मनरेगा दिहाड़ी, जानें अब एक दिन की कितनी मिलेगी मजदूरी


हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी, सोलन, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम के मेयर के वेतन में भी इजाफा हुआ है। अब मेयर को 24 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसमें चार हजार रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा बजट भाषण में की गई थी। इसी तरह डिप्टी मेयर को 18 हजार रुपये मिलेंगे। पार्षद को 8400 रुपये मिलेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष को 10,200, उपाध्यक्ष को 8400 रुपये और पार्षद को हर माह 4200 रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में कर्मचारियों और पेंशनरों की बल्ले-बल्ले, आज से मिलेगा 4% डीए


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 17 फरवरी को अपने बजट भाजपा में मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी में 60 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अब एक अप्रैल से हिमाचल के लाखों मनरेगा कामगारों को 300 रुपये दिहाड़ी मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी बढ़ाया गया है। अब 38 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये किया गया है। भैंस के दूध को 38 रुपये के बजाय अब 55 रुपये प्रति किलो में सरकार खरीदेगी। इससे 47,000 दुग्ध उत्पादकों को फायदा होगा। 

यह भी पढ़ेंः-सुधीर शर्मा ने सीएम सुक्खू पर कसा तंज, ‘कंगना’ बाहर की है और ‘सिंघवी’ नदौण से था

 
हिमाचल के चार लाख कर्मचारियों और पेंशर्नस के लिए भी अच्छी खबर है। एक अप्रैल 2024 से चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते की किश्त जारी कर दी जाएगी। एक अप्रैल के बाद प्रदेश के कर्मचारियों को अपने सेवाकाल में कम से कम दो बार एलटीसी की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा दिहाड़ीदारों को 25 रुपये बढ़ोतरी के साथ 400 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी। आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम 12,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।