मंडी के अतुल शर्मा बने RBI परीक्षा के देशभर के टॉपर, पढ़िए सफलता की कहानी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के अतुल शर्मा ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में उच्च स्तर की क्षमता का प्रदर्शन किया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के अतुल शर्मा ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में उच्च स्तर की क्षमता का प्रदर्शन किया है। अतुल शर्मा ने जिनका निवास मंडी के जोगिंद्रनगर के बुहला भड़याड़ा के बैला गांव में है, ने बीटेक की पढ़ाई के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की है। उन्होंने मध्य प्रदेश वन विकास निगम में प्रबंधनकारी के रूप में भी सेवाएं दी हैं।    अतुल शर्मा ने 2019 में पहली बार रिजर्व बैंक की परीक्षा में भाग लिया, जहां उन्होंने फेज-1 और फेज-2 में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन साक्षात्कार के बाद चयन में समस्या आई थी। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत, निष्ठा, और परिवार के साथी का समर्थन प्राप्त करते हुए इस वर्ष देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के अतुल शर्मा ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में उच्च स्तर की क्षमता का प्रदर्शन किया है। अतुल शर्मा ने जिनका निवास मंडी के जोगिंद्रनगर के बुहला भड़याड़ा के बैला गांव में है, ने बीटेक की पढ़ाई के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की है। उन्होंने मध्य प्रदेश वन विकास निगम में प्रबंधनकारी के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

अतुल शर्मा ने 2019 में पहली बार रिजर्व बैंक की परीक्षा में भाग लिया, जहां उन्होंने फेज-1 और फेज-2 में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन साक्षात्कार के बाद चयन में समस्या आई थी। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत, निष्ठा, और परिवार के साथी का समर्थन प्राप्त करते हुए इस वर्ष देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

अतुल शर्मा ने कहा कि अतुल 2019 में पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा में बैठे, लेकिन फेज-1 और फेज-2 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी साक्षात्कार (Interview) में अंतिम सूची में नाम दर्ज नहीं हो पाए। कोरोना काल के बाद परिवार में खास कर पत्नी के प्रोत्साहन से एक बार फिर एग्जाम दिया और 222 लोगों में पहला स्थान पाया उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, ताया, माता-पिता और पत्नी को दिया है, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया।

 

आरबीआई ग्रेड बी एग्जाम कैसे होता है?

RBI ग्रेड B की परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें 200 अंक की प्रारंभिक परीक्षा भी शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य जागरुकता, रीजनिंग, अंग्रेजी और मात्रात्मक कौशल से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। मुख्य परीक्षा में 100-100 अंक के 3 पेपर होते हैं।

 

आरबीआई ग्रेड बी का क्या काम है?

 

  • एक अधिकारी के सामान्य कार्य घंटे 9 से 5 होंगे और सप्ताह में 5 कार्य दिवस होंगे। आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी की सामान्य नौकरी प्रोफ़ाइल इस प्रकार है
  • मुद्रा जारी करना और उसका संचलन सौंपना 
  • इसमें मुद्रा का प्रबंधन और उसका उचित संचलन और विनिमय सुनिश्चित करना शामिल है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।