हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग में भरे जाएंगे 10 हजार पद : मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही सरकार विभिन्न विभागों में नई भर्तियों की घोषणा करेगी।
 | 
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही सरकार विभिन्न विभागों में नई भर्तियों की घोषणा करेगी। इसमें जलशक्ति विभाग में 10,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। अकेले जलशक्ति विभाग में ही 10 हजार लोग रखे जाएंगे। इससे गांव में जल शक्ति की हर स्कीम पर कर्मचारी उपलब्ध होगा।

मंडी। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही सरकार विभिन्न विभागों में नई भर्तियों की घोषणा करेगी। इसमें जलशक्ति विभाग में 10,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। अकेले जलशक्ति विभाग में ही 10 हजार लोग रखे जाएंगे। इससे गांव में जल शक्ति की हर स्कीम पर कर्मचारी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें ः-सीएम सुक्खू बोले - हिमाचल में नहीं होगी 2,600 गेस्ट टीचरों की भर्ती


मुकेश अग्निहोत्री मंडी जिला की बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार के गांव घौड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निपटारा किया। उन्होंने सरध्वार पंचायत खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और नया पटवार खाना खोलने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को शुरूआती दौर में है और इसे समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए गति और सही आकार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल में कड़ाके की ठंड, ऊना में छाया घना कोहरा, सभी स्कूलों का समय बदला

अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले मानसून में हुई आपदा के समय केंद्र सरकार से मदद नहीं मिली और भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों की खबर नहीं ली। उन्होंने राज्य के अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा पैकेज बनाया है और जिला मंडी में हुई आपदा के प्रभावितों को 63 करोड़ रुपये की राहत राशि पहुंचाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए काम करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें ः-55 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा, आयुष्मान भारत योजना में दोगुना होगा इंश्योरेंस कवर !

92 हजार करोड़ रुपये देनदारियां छोड़ गई भाजपा 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर होने पर बेसब्र हो गई है। भाजपा सरकार अपने पीछे 92 हजार करोड़ का कर्जा और देनदारियां छोडकर गई है। उन्होंने  अपने कार्यकाल में संसाधन सृजित करने में कुछ नहीं किया। भाजपा ने तो कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए मना कर दिया था किन्तु हमने पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाल कर दी। कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों को दी अपनी हर गारंटी को पूरा करेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।