लाहौल के विधायक रवि ठाकुर स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल

लाहौल-स्पीति से कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि अस्पताल से छुट्टी मिलने में अभी एक-दो दिन का वक्त लगेगा।

केलांग। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि अस्पताल से छुट्टी मिलने में अभी एक-दो दिन का वक्त लगेगा।

यह भी पढ़ेंः-लाहौल-स्पीति में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, 55% हुई वोटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तबीयत खराब होने पर बुधवार शाम को विधायक रवि ठाकुर को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनके ब्लड सैंपल लिए गए। सैंपलों की जांच में उनकी स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। बता दें कि रवि ठाकुर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ेंः-Bharat Jodo Yatra : सीएम सुक्खू समेत कांग्रेस के विधायक भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

गौरतलब है कि हिमाचल कांग्रेस के सभी विधायक काफी दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। रवि ठाकुर सहित कई कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राजस्थान के अलवर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। वहां से लौटने के बाद रवि ठाकुर सहित कांग्रेस के कई विधायक दिल्ली में जमे हुए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।