मनाली में रूस के पर्यटक की हिमखंड में दबने से मौत, स्कीइंग के दौरान हादसा

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के कोठी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में रूस के पर्यटक डेनियल बार्बर की हिमखंड गिरने से मौत हो गई। यह घटना स्कीइंग के दौरान घटी है।
 | 
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के कोठी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में रूस के पर्यटक डेनियल बार्बर की हिमखंड गिरने से मौत हो गई। यह घटना स्कीइंग के दौरान घटी, जिससे स्थानीय प्रशासन और पर्यटकों में भय का माहौल बन गया है।  सूत्रों के अनुसार, डेनियल बार्बर अपने साथी मक्सीम और अन्य पर्यटकों के साथ स्कीइंग कर रहे थे, जब अचानक हिमखंड गिरा और वह उसके नीचे दब गए। यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को बचाव का मौका नहीं मिला। हालांकि, हिमखंड बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन उनके मुंह और सांस लेने वाले हिस्से में बर्फ भर जाने के कारण दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई।

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के कोठी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में रूस के पर्यटक डेनियल बार्बर की हिमखंड गिरने से मौत हो गई। यह घटना स्कीइंग के दौरान घटी, जिससे स्थानीय प्रशासन और पर्यटकों में भय का माहौल बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, डेनियल बार्बर अपने साथी मक्सीम और अन्य पर्यटकों के साथ स्कीइंग कर रहे थे, जब अचानक हिमखंड गिरा और वह उसके नीचे दब गए। यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को बचाव का मौका नहीं मिला। हालांकि, हिमखंड बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन उनके मुंह और सांस लेने वाले हिस्से में बर्फ भर जाने के कारण दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई।

बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हेलिकॉप्टर से उनकी लोकेशन का पता लगाया और उन्हें मिशन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने पुष्टि की कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। इसके अलावा, रूसी दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है ताकि मृतक के परिजनों को जानकारी दी जा सके और आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी की जा सकें।

इस घटना के बाद प्रशासन ने हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। स्कीइंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।