उपप्रधान रवि राणा की हत्या का वजह बना प्रेम प्रसंग, आरोपी विनोद कुमार ने कबूला जुर्म

छेक पंचायत के उपप्रधान रवि राणा और गिरफ्तार किए आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू, निवासी राजेंद्रनगर (छेक), की पत्नी के बीच अवैध प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से विनोद कुमार ने रवि राणा की हत्या की है। 
 | 
उपमंडल की छेक पंचायत के उपप्रधान रवि राणा की हत्या के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मृतक रवि राणा और गिरफ्तार किए आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू, निवासी राजेंद्रनगर (छेक), की पत्नी के बीच अवैध प्रेम प्रसंग था। इसी कारण से दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। इसी वजह से विनोद कुमार ने रवि राणा की हत्या की है।   पुलिस के अनुसार अक्तूबर की शाम को आरोपी विनोद कुमार ने इसी मनमुटाव के चलते रवि कुमार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

बैजनाथ। उपमंडल की छेक पंचायत के उपप्रधान रवि राणा की हत्या के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मृतक रवि राणा और गिरफ्तार किए आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू, निवासी राजेंद्रनगर (छेक), की पत्नी के बीच अवैध प्रेम प्रसंग था। इसी कारण से दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। इसी वजह से विनोद कुमार ने रवि राणा की हत्या की है। 

पुलिस के अनुसार अक्तूबर की शाम को आरोपी विनोद कुमार ने इसी मनमुटाव के चलते रवि कुमार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रवि कुमार को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विनोद कुमार मौके से फरार हो गया था।

उसी रात गांव के एक युवक ने सड़क के किनारे एक शव पड़ा देखा था। शव को देखकर उसने पंचायत प्रधान और अन्य लोगों को सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने देर रात को ही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मगर घटना को अंजाम देने वाले के बारे में कोई पता नहीं चल सका था। दूसरे दिन फोरेंसिक टीम सहित एसपी और एएसपी भी मौके पर पहुंचे थे।

थाना प्रभारी यादेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की। जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों, मोबाइल डेटा विश्लेषण और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू की संलिप्तता पुख्ता पाई गई। डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बाद में गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे बैजनाथ न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ न्यायालय ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। रविवार को थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने स्वयं घटनास्थल का दौरा कर और अधिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।