सुधीर शर्मा का कांग्रेस सरकार पर व्यंग्य, बोले- विकास करते तो धर्मशाला में समय पर मिलता प्रत्याशी

Himachal Election 2024 : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के अधिसूचना जारी हो चुकी है। मगर धर्मशाला विधानसभा के उपचुनाव के कांग्रे पार्टी अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।
 | 
Himachal Election 2024 : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के अधिसूचना जारी हो चुकी है। मगर धर्मशाला विधानसभा के उपचुनाव के कांग्रे पार्टी अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। ऐसे में धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर तीखा व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा कि अगर विकास किया होता तो समय पर धर्मशाला से कांग्रेस को प्रत्याशी मिल जाता है।  धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता झूठी बयानबाजी करके जनता को गुमराह कर रहे हैं।

Himachal Election 2024 : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के अधिसूचना जारी हो चुकी है। मगर धर्मशाला विधानसभा के उपचुनाव के कांग्रे पार्टी अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। ऐसे में धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर तीखा व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा कि अगर विकास किया होता तो समय पर धर्मशाला से कांग्रेस को प्रत्याशी मिल जाता है।

यह भी पढ़ेंः- Himachal Election 2024 : हिमाचल में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी

धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता झूठी बयानबाजी करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। मगर अब तक कांग्रेस को धर्मशाला उपचुनाव में उतारने के लिए कोई प्रत्याशी ही नहीं मिला है। कांग्रेस के नेता धर्मशाला के विकास का विजन जनता के सामने रखने में नाकाम हो रहे हैं, लेकिन हाईकमान को खुश करने के लिए झूठी बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- Lok Sabha Election : भाजपा के गढ़ कांगड़ा में कांग्रेस ने आनंद शर्मा पर खेला दांव


सुधीर शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा को टिकट देने पर भी निशाना साधा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा के लिए तो संसदीय क्षेत्र से बाहर से एक नेता को लाकर मैदान में उतार दिया है, लेकिन धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी भी कांग्रेस को प्रत्याशी की तलाश है। सुधीर शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नामांकन के आखिरी दिन तक कांग्रेस कोई न कोई प्रत्याशी तय कर देगी।

यह भी पढ़ेंः- Himachal News : हिमाचल में नामांकन प्रक्रिया शुरू, धर्मशाला में कांग्रेस को अभी भी प्रत्याशी की तलाश
 

कांग्रेस पर सुधीर शर्मा का तंज

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में धर्मशाला के विकास को रोकने के सिवाय कोई काम नहीं किया। अगर विकास किया होता तो आज चुनावी मैदान में उतारने के लिए नेताओं की तलाश न करनी पड़ती। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद प्रत्याशी न मिलना बड़ी हैरानी की बात है। इससे साफ हो गया है कि जिस पार्टी के पास चुनाव में उतारने के लिए कोई लीडर ही नहीं है वो धर्मशाला के विकास को कैसे गति दे पाएंगे। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।