संजीव शर्मा बने भाजपा एसटी मोर्चा जयसिंहपुर मंडल के अध्यक्ष
पालमपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक वूल फेडरेशन के सभागार पालमपुर में जिला अध्यक्ष जोगिंदर सिंह रणौत की अध्यक्षता में संपन हुई। बैठक में जयसिंहपुर मंडल के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने पंचायत प्रधान बनने व अन्य कार्यों में व्यस्तता के कारण संगठन को समय देने में असमर्थता जताई। इस पर जयसिंहपुर के विधायक व अन्यों के साथ विचार विमर्श करने के बाद सोमवार को सर्वसम्मती से संजीव कुमार शर्मा को एसटी मोर्चा का नया मंडलाध्यक्ष नियुक्ति किया गया।
बैठक में सभी चारों मंडलों में एक बूथ 10 एसटी कार्यकर्ता जोड़ने का भी लक्ष्य 10 दिनों के भीतर पूरा करने का रखा गया। इसके अलवा जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें जयसिंहपुर से कैप्टन सतपाल सिंह उपाध्यक्ष, धीरा से जोगिंदर सिंह को सचिव, ग्वालटिक्कर से जिगरी राम, लांघा से प्रताप चंद लांघा, बंदला से मान सिंह बंदला, जय किशन बंदला, मदनलाल सलियाना, विवेक कपूर जयसिंहपुर, संजय कुमार लांघा, विनोद पटियाल भरमात, आकांक्षा ठाकुर भरमात को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जिया जुगेहड़ से दिलबर सिंह, उस्तेहड़ से पृथ्वी सिंह, धानक से दौलत राम, कंडी से मिलाप चंद, भरमात से मनोज कुमार को भी जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस बैठक में विशेष रूप से जिला महामंत्री संतोष कपूर, धर्म चन्द मक्कड़, एसटी मोर्चा आईटी प्रभारी राज कुमार, मीडिया प्रभारी संसार चंद, कार्यकारणी सदस्य ओम प्रकाश कपूर, मिलाप कपूर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।