HRTC बस और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन की मौत, शादी से लौट रहे थे घर
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसों (Road Accidents) की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां (Nagrota Bagwan) क्षेत्र का है, जहां वीरवार रात एक एचआरटीसी की बस (HRTC Bus) और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें Husband-Wife के अलावा, एक और व्यक्ति शामिल है।
यह हादसा कांगड़ा जिले के (Nagrota Bagwan) के पास ठानपुरी क्षेत्र में हुआ। मृतक लोग एक शादी से वापस लौट रहे थे जब उनकी बाइक की टक्कर (HRTC Bus) से हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त बाइक पर तीन लोग सवार थे। (Bus) चंडीगढ़ से बैजनाथ जा रही थी। घायलों को तुरंत टांडा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गुलशन (34), उनकी पत्नी सुमन देवी (32) और उनके दोस्त राकेश (40) के रूप में हुई है। तीनों सदरपुर गांव के निवासी थे और गुलशन व राकेश टांडा अस्पताल में वार्ड बॉय (Ward Boys) के रूप में कार्यरत थे।
10 महीने का बच्चा हुआ अनाथ
इस हादसे में मारे गए पति-पत्नी का 10 महीने का बेटा पीछे रह गया है। यह दंपति अपने बेटे को उसकी दादी के पास छोड़कर शादी में शामिल होने गए थे, लेकिन लौटते वक्त यह दर्दनाक घटना हो गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर शवों का Postmortem करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी कांगड़ा (DSP Kangra) अंकित शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।