शीतकालीन विधानसभा सत्र से पहले 3 जनवरी को धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे आभार रैली

हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन जनवरी को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में जनता का आभार व्यक्त करेंगे।
 | 
हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन जनवरी को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उपायुकत कार्यालय में आभार रैली की तैयारियों लेकर शनिवार को बैठक हुई। इसमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। इस दौरान शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे और उन्होंने भी तैयारियों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन जनवरी को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उपायुकत कार्यालय में आभार रैली की तैयारियों लेकर शनिवार को बैठक हुई। इसमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। इस दौरान शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे और उन्होंने भी तैयारियों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

यह भी पढ़ेंः-सीएम सुक्खू बोले, कांग्रेस ने मुझे निगम के पार्षद से हिमाचल के सीएम का दायित्व सौंपा

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की 3 जनवरी को धर्मशाला में रैली ऐतिहासिक होगी। आभार रैली की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को मुख्यमंत्री की जनसभा में सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर सुझाव दिए। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री की रैली के सफल आयोजन को लेकर सभी विभागों की भूमिका निश्चित की।

हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन जनवरी को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उपायुकत कार्यालय में आभार रैली की तैयारियों लेकर शनिवार को बैठक हुई। इसमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। इस दौरान शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे और उन्होंने भी तैयारियों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

यह भी पढ़ेंः-सचिवालय के कर्मचारियों को सख्त निर्देश, सरकार की गोपनीयता लीक हुई तो बख्शे नहीं जाएंगे

स्पष्ट जनादेश के लिए करेंगे जनता का आभार

सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद यह मुख्यमंत्री का कांगड़ा जिला और विशेष कर धर्मशाला का पहला दौरा होगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की जनता ने पूरी उत्साह से कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया था और क्षेत्र के लोग बेसब्री से मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा की जनता का सपष्ट जनादेश और आशीर्वाद के लिए 3 जनवरी को आभार व्यक्त करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-जेओए आईटी 965 पेपर लीक, परीक्षा रद, सीक्रेसी ब्रांच की महिला अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कांगड़ा जिला के पहले प्रवास को लेकर जनता में काफी उत्साह है और जोरावार स्टेडियम में लोग भारी संख्या में पहुंच कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह का अभिवादन स्वीकार करेंगे। बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।