हिमाचलः IIT Mandi ने बिच्छू बूटी से तैयार किया कपड़ा; यह है खासियत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

आईआईटी मंडी (IIT Mandi) के शोधकर्ताओं ने हिमालय में पाई जाने वाली बिच्छू बूटी (अर्टिका पर्वीफ्लोरा/Urtica Parviflora) से कपड़ा तैयार कर लिया है। शोधकर्ताओं ने बिच्छू बूटी से बने धागे को कॉटन के साथ मिलाकर उच्च गुणवत्ता का फैब्रिक (कपड़ा) तैयार किया है।
 | 
आईआईटी मंडी (IIT Mandi) के शोधकर्ताओं ने हिमालय में पाई जाने वाली बिच्छू बूटी (अर्टिका पर्वीफ्लोरा/Urtica Parviflora) से कपड़ा तैयार कर लिया है। शोधकर्ताओं ने बिच्छू बूटी से बने धागे को कॉटन के साथ मिलाकर उच्च गुणवत्ता का फैब्रिक (कपड़ा) तैयार किया है।

मंडी। आईआईटी मंडी (IIT Mandi) के शोधकर्ताओं ने हिमालय में पाई जाने वाली बिच्छू बूटी (अर्टिका पर्वीफ्लोरा/Urtica Parviflora) से कपड़ा तैयार कर लिया है। शोधकर्ताओं ने बिच्छू बूटी से बने धागे को कॉटन के साथ मिलाकर उच्च गुणवत्ता का फैब्रिक (कपड़ा) तैयार किया है। यह फैब्रिक सामान्य कॉटन की अपेक्षा कम सिकुड़ता है। आईआईटी मंडी के शोधकर्ता ने स्टार्टअप के तहत यह कमाल कर दिखाया है। 


यह फैब्रिक (कपड़ा) सर्दी में शरीर को गर्म और गर्मी में ठंडा रखेगा। रंगाई में प्राकृतिक रंगों का उपयोग होगा। अब शोधकर्ता बिच्छू बूटी के अलावा हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाली घास की कई किस्मों से भी फाइबर-फैब्रिक बनाने की तकनीक पर काम कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो हिमाचल के जंगलों को बिच्छू बूटी की झाड़ियों से छुटकारा मिलेगा और पौधरोपण क्षेत्र का दायरा भी बढ़ेगा।


बता दें कि हिमाचल सहित हिमालय क्षेत्र के कई राज्यों में बिच्छू बूटी साग या फिर दवा बनाने तक ही सीमित थी। इसमें विटामिन ए, सी, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। चंबा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला, रामपुर की बिछू बूटी सर्वोत्तम मानी जाती है। इसके पत्तों पर कांटे होने के कारण इनके चुभने से जलन होती है। लोग इस पौधे को बेकार मानते हैं, जबकि इससे बने फैब्रिक की कीमत 200 से 250 रुपये मीटर तक हो सकती है।


अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी मंडी के निदेशक जीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शोधकर्ता बिच्छू बूटी से बने धागे को कॉटन के साथ मिश्रित कर उच्च गुणवत्ता का फैब्रिक बनाने में सफल रहे हैं। यह फैब्रिक कॉटन की अपेक्षा कम सिकुड़ता है। बिच्छू बूटी का उपयोग फाइबर के तौर पर होने से हिमालय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिच्छू बूटी पाई जाती है।  
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।