Himahcal : सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, HAS के लिए मांगे आवेदन

सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने आठ एचएएस सहित 26 अधिकारियों के पद भरने को आवेदन मांगे हैं।
 | 
सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने आठ एचएएस सहित 26 अधिकारियों के पद भरने को आवेदन मांगे हैं। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त परीक्षा 2024 (HPHAS) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आयोग ने 2 मई तक पोर्टल खोल दिया है। 

सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने आठ एचएएस सहित 26 अधिकारियों के पद भरने को आवेदन मांगे हैं। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त परीक्षा 2024 (HPHAS) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आयोग ने 2 मई तक पोर्टल खोल दिया है। 

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल में चिट्टा के साथ पकड़े तीन सरकारी कर्मचारी, जेबीटी टीचर पुलिस को चकमा देकर फरार


हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली परीक्षाओं के माध्यम से हिमाचल में तहसीलदार के नौ, जिला खाद्य नियंत्रक के दो, जिला कल्याण अधिकारी के तीन, जिला पंचायत अधिकारी का एक और सहायक पंजीयक सहकारी सभा के तीन पद भरे जाएंगे। लोकसेवा आयोग के सचिव की ओर से विज्ञापन जारी किया गया। 

यह भी पढ़ें ः-Himachal News : हिमाचल में एक जून को राजपत्रित अवकाश, न छुट्टी कटेगी न पैसे


आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एचएएस अधिकारियों के सामान्य श्रेणी से तीन, अनुसूचित जाति से दो, ओबीसी से एक, अनुसूचित जाति के एक्स सर्विस कोटे से एक और सुनने में अक्षम कोटे से एक पद भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल प्रदेश में एक जुलाई 2024 से लागू होंगे तीन नए कानून, जानें क्या हैं ये कानून


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तहत जिला नियंत्रक के दो भरे जाएंगे। इसमें एक पद ओबीसी और एक आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से भरा जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत सामान्य श्रेणी से जिला कल्याण अधिकारियों के तीन पद भरे जाएंगे। राजस्व विभाग में 9 तहसीलदारों, पंचायतीराज विभाग में जिला पंचायत अधिकारी का एक और सहकारिता विभाग में सहायक पंजीयक सहकारी सभा के तीन पद भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें ः- हिमाचल के जतिंद्र ने शुरू किया ऐसा बिजनेस, पांच साल में 20 करोड़ पहुंचा टर्नओवर

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।