हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी के 1,226 पदों को भरने की कवायद शुरू, जानें कब से होंगे आवेदन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल (Himachal Police Constable) के 1,226 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती की जाएगी।
 
 | 
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल (Himachal Police Constable) के 1,226 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इसके नियम बना लिए थे। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के कारण करीब दो माह के लिए भर्ती प्रक्रिया रुकी थी। सरकार ने भर्ती के लिए तय नियमों की अधिसूचना जारी कर दी थी। नियमों के अनुसार पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल (Himachal Police Constable) के 1,226 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इसके नियम बना लिए थे। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के कारण करीब दो माह के लिए भर्ती प्रक्रिया रुकी थी। सरकार ने भर्ती के लिए तय नियमों की अधिसूचना जारी कर दी थी। नियमों के अनुसार पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।


इससे पहले हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को 25 फीसदी आरक्षण मिल रहाथा। 818 पद पुरुष, 351 महिला कांस्टेबल और 57 पद पुरुष चालकों के भरे जाने हैं। तृतीय श्रेणी के ये सभी पद सीधी भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (Himachal Pradesh Public Service Commission) के माध्यम से भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोग के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया है। ये सभी पद संबंधित जिला के जनसंख्या अनुपात और आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे।


बिलासपुर से 46 पद पुरुष कांस्टेबल, 19 पद महिला कांस्टेबल और तीन पद चालक के भरे जाएंगे। चम्बा से 62 पद पुरुष और 27 पद महिला कांस्टेबल और चार पद चालक, हमीरपुर से 54 पद पुरुष, 23 पद महिला कांस्टेबल, चार पद चालक के भरे जाएंगे। कांगड़ा से 180 पद पुरुष, 77 पद महिला कांस्टेबल, 12 पद चालक, किन्नौर से 10 पद पुरुष, चार पद महिला कांस्टेबल, एक पद चालक, कुल्लू से 52 पद पुरुष, 22 पद महिला कांस्टेबल के भरे जाएंगे।

इसी तरह चार पद चालक, लाहौल-स्पीति से चार पद पुरुष, दो पद महिला कांस्टेबल, मंडी से 119 पद पुरुष, 51 पद महिला कांस्टेबल और आठ पद चालकों के भरे जाएंगे। इसी तरह शिमला में 97 पद पुरुष कांस्टेबल, 42 पद महिला कांस्टेबल, सात पद चालक, सिरमौर में 63 पद पुरुष, 27 पद महिला कांस्टेबल, पांच पद चालक, सोलन से 69 पद पुरुष, 30 पद महिला कांस्टेबल, पांच पद चालक और ऊना से 62 पद पुरुष, 27 पद महिला कांस्टेबल के और चार पद चालकों के भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: अभी घोषित नहीं हुई है
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: अभी घोषित नहीं हुई है

अन्य जानकारी:

  • भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • सभी पद संबंधित जिला के जनसंख्या अनुपात और आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे।

पूर्व विवाद:

  • पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा विवादों में घिरी रही थी।
  • परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद सीबीआई जांच शुरू की गई थी।

अब क्या:

  • वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए नए नियम बनाए हैं।
  • महिलाओं के लिए आरक्षण 25% से बढ़ाकर 30% कर दिया गया है।

यह भर्ती हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को योग्यता और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।