Himachal Weather : आज से हिमाचल में होगी झमाझम बारिश, दो दिन का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। रविवार यानी आज मानसून से फिर रफ्तार पकड़ेगा। इस दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पहले ही मौसम विभाग ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर चुका है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। रविवार यानी आज मानसून से फिर रफ्तार पकड़ेगा। इस दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पहले ही मौसम विभाग ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर चुका है। बीते दिन भी प्रदेशभर के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। रविवार यानी आज मानसून से फिर रफ्तार पकड़ेगा। इस दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पहले ही मौसम विभाग ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर चुका है। बीते दिन भी प्रदेशभर के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें ः- कुल्लू के गांधीनगर में पार्किंग में खड़ी छह गाड़ियां जलकर राख, जानें क्या है वजह

बता दें कि मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज, 3 से 5 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पालमपुर, मंडी और शिमला में बूंदाबांदी हुई अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 37 और बिलासपुर में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें ः- Himachal News : वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 8 से 28 जुलाई तक


राजधानी शिमला में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार रात को धर्मपुर में 32, धर्मशाला में 52, जुब्बड़हट्टी में 33, कसौली में 39, बैजनाथ में 20, तीसा में 17, शिमला में 13, सोलन में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार से फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें ः- इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना से हो रहा महिला सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री

मौसम विभाग ने निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि दो दिन के दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मानसून प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे दौरान बिलासपुर, चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी,  शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में गर्जना के भारी बारिश होगी। इसके साथ ही बिजली भी चमकेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।