हमीरपुर : दो वर्षो बाद समताना में दशहरे पर होगा 100 के फुट रावण के पुतलें का दहन

प्रदेश के किसी भी गांव में नहीं होता ऐसा आयोजन, समताना शिव मंदिर में नवरात्र महोत्सव शुरू
 | 
 समताना शिवपुरी धाम

हमीरपुर ।   हमीरपुर जिला के समताना शिवपुरी धाम में नवरात्र व दशहरा महोत्सव की शुरूआत हो गई हैं। इस बार दो वर्ष के अंतरराल के बाद शिवपुरी समताना में दशहरा महोत्सव का आयोजन धूमधाम व भव्य रूप से किया जा रहा है। कोरोना संकट के चलते समताना में भी दशहरा उत्सव को सामान्य तरीके से मनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार समताना शिवपुरी धाम में पहले की तरह भव्य रूप से दशहरे का आयोजन किया जाएगा।


प्रदेश के सबसे बड़े पुतले समताना में दशहरे के उत्सव पर जलाए जाएंगे। इस बार पांच अक्तूबर को दशहरा के दिन समताना शिव मंदिर में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजनकर्ता 100 फुट तक ऊंचे पुतले बनाने में लगे हुए हैं। वहीं इसके साथ ही समताना शिव मंदिर में आध्यात्मिक गुरू स्वामी शेखर सुमन के मार्गदर्शन में नवरात्र महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तजन समताना शिवपुरी में नवरात्रों के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे हुए हैं।

बताते चलें कि पिछले डेढ़ दशक से भी लंबे से आध्यात्मिक गुरू स्वामी शेखर सुमन के नेतृत्व में महामृत्युंजय संस्था द्वारा दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में किसी भी गांव में यह इकलौता आयोजन है। प्रदेश के कई बड़े शहरों के मुकाबले समताना में सबसे ऊंचे पुतले जलाए जाते हैं।

...

वहीं दशहरा महोत्सव से पहले शिवपुरी धाम में नवरात्रों में 9 दिनों तक विशेष पूजा अर्चना और साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दूर दूर से लोग भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र में अध्यात्मिक गुरू स्वामी शेखर सुमन के मार्गदर्शन में विशेष पूजा भी चली हुई है।


वहीं महामृत्युंजय संस्था के अध्यक्ष पूर्व प्रधान जनक ढटवालिया ने बताया कि दशहरा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। कुछ दिनों में पुतले बन कर तैयार हो जाएगें। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर विशेष पूजा अर्चना व साधना का आयोजन भी मंदिर में आध्यात्मिक गुरू स्वामी शेखर सुमन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दशहरे से पहले समताना व हमीरपुर जिला के विभिन्न बड़े कस्बों व शहरों में नगर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।

 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।