समताना पंचायत में बढती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम किया आयोजित

  सेवा सप्ताह- एक प्रयास वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में
 | 
 

 बड़सर।   तहसील कल्याण कार्यालय बड़सर द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत द्वितीय दिवस कार्यक्रम बढती उम्र का उल्लास का आयोजन ग्राम पंचायत समताना कलां में किया गया। यह जानकारी तहसील कल्याण अधिकारी बड़सर वनीता दी। उन्होंनें कहा कि इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागारिकों द्वारा कविताएॅं, संगीत, चुटकुले, लोकगीत इत्यादि प्रस्तुत किए। वृद्धजनों द्वारा अपने जीवन के सुनहरे पलों को भी सांंझा किया।

सेवा सप्ताह के अन्तर्गत बढती उम्र का उल्लास में कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों द्वारों बढ़चढ़ कर भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में शंकर दास, बेली राम, विशन दास, पार्वती देवी, वरिष्ठ नागरिकों द्वारा संगीत, चुटकुले, लोकगीत इत्यादि प्रस्तुत किए।  ग्राम पंचायत समताना में लगभग 80 व्यक्तियों द्वारा भाग लिया। यह जानकारी तहसील कल्याण अधिकारी बड़सर वनीता ने कहा कि इसके अतिरिक्त विकास खंड बिझडी की अन्य पंचायतों में पंचायत प्रधान द्वारा सम्बन्धित पंचायत वासियों को वृद्धजनों के सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतू शपथ भी दिलाई गई। जिसमें लगभग 380 लोगों ने भाग लिया। 

 

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।