मिंजर मेला: पहली सांस्कृतिक संध्या में सलमान अली ने बांधा समां

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल विजेता और प्ले बैक सिंगर सलमान अली के नाम रही।
 | 
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल विजेता और प्ले बैक सिंगर सलमान अली के नाम रही। उन्होंने मेरे रश्के कमर, तुम्हे दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी मोहब्बत की राहों में आकर तो देखो, भीगी-भीगी रातों में आओ ना, दिल संभल जा जरा, गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, मस्त-मस्त दो नैण और किथे चली है गीत से समां बांधा। पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं भटियात विधायक बिक्रम सिंह जरयाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त डीसी राणा ने उन्हें चम्बा थाल देकर सम्मानित किया। Salman Ali Chamba Minjar mela 2022

चम्बा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल विजेता और प्ले बैक सिंगर सलमान अली के नाम रही। उन्होंने मेरे रश्के कमर, तुम्हे दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी मोहब्बत की राहों में आकर तो देखो, भीगी-भीगी रातों में आओ ना, दिल संभल जा जरा, गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, मस्त-मस्त दो नैण और किथे चली है गीत से समां बांधा। पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं भटियात विधायक बिक्रम सिंह जरयाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त डीसी राणा ने उन्हें चम्बा थाल देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ेंः-चम्बा में मिंजर मेले का आगाज, राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने किया शुभारंभ


इससे पहले चम्बा के लोक गायक काकू राम ठाकुर ने चम्बयाली गीत दिलदारा गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद नॉन स्टॉप पहाड़ी और पंजाबी गीतों की बौछार करते हुए लोगों का मनोरंजन किया और खूब वाहवाही बटोरी। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज रोशन लाल एंड पार्टी के मुसादा गायन से हुआ। इसके बाद नीतिका ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम में समा बांधा। उन्होंने धूड़ू नचया गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके अलावा मेले की पहली संध्या में चंबा की मोक्षिता ने सोलो डांस प्रस्तुत किया। 

यह भी पढ़ेंः-Accident in Chamba: चम्बा में खाई में गिरी गाड़ी, पांच की मौत, दो गंभीर घायल


शाम सात बजे अजीत भट्ट एंड पार्टी ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी। अप्रूवा ने सोलो सांग, सिमरन ने डांस, अक्षय और निशांत ने गीत प्रस्तुत किया। कर्मो भारद्वाज ने पहाड़ी गीत गाया। खुशी शर्मा ने डांस, आकृति डांस ग्रुप ने वाहवाही लूटी। इसके साथ संजना, रमेश कुमार, दुर्गेश ठाकुर, डल्हौजी के तिलक राज, नीतिका ठाकुर, पंजाब स्टेट के आर्यन सचिन, कांगड़ा से नवीन कुमार और तीसा से चमन सोनी ने प्रस्तुति दी। चंबा के परवाना ने वाद्ययंत्र से समा बांधा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।