Himachal News : घने कोहरे का अलर्ट, ऊना में स्कूलों के खुलने का समय बदला

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना प्रशासन ने स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बड़ा बदलाव कर दिया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना प्रशासन ने स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बड़ा बदलाव कर दिया है। ऊना जिला में सभी सरकारी और निजी विद्यालय अब सुबह 10.00 से बाद दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में उपायुक्त ऊना ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

ऊना। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया है। यह आदेश जनवरी महीने के दौरान लागू रहेंगे। फरवरी माह में सर्दी का प्रकोप घटने पर इसमें दोबारा निर्णय लिया जा सकता है। ऊना जिला में सभी सरकारी और निजी विद्यालय अब सुबह 10.00 से बाद दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में उपायुक्त ऊना ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ेंः-संजय कुंडू को डीजीपी के पद से हटाने के हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम रोक

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला में निरंतर पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक प्रारंभिक की सिफारिश के उपरांत यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा और भोजन के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में 5 से 31 जनवरी 2024 तक लागू होंगे।

यह भी पढ़ेंः-Delhi Liquor Case: केजरीवाल बोले- BJP मेरी गिरफ्तारी चाहती है, ईडी का नोटिस गैर-कानूनी

बता दें कि  हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में 8 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में पांच जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय कई भागों में 9 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में मुख्य संसदीय सचिवों को नहीं मिलेंगी मंत्रियों की तरह सुविधाएं

प्रदेश के मैदानी जिलों में वीरवार को लगातार चौथे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में नाममात्र के लिए धूप खिली। राजधानी शिमला सहित सूबे के ऊंचाई वाले जिलों में बुधवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रही।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।