HP TET 2021 का शेड्यूल जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, नवंबर में होगा एग्जाम
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET 2021) नवंबर 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी हिमाचल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए 13 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि लेट फीस के साथ 18 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व में ही नोटिफिकेशन भी जारी किया था।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 10 सितंबर 2021 को अधिसूचना जारी की गई थी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जेबीटी, टीजीटी–आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल, भाषा शिक्षक, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर 2021 से 28 नवंबर 2021 तक प्रस्तावित है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। आवेदन संबंधित किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

