CBSE Term 2 Exam Date 2022: सीबीएसई ने टर्म-2 परीक्षा 10वीं और 12वीं की जारी की डेटशीट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने टर्म 2 कक्षा 10वीं (CBSE Term 2 10th Date Sheet) और कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी हैं।
 | 
Cbse

CBSE Term 2 Exam Date 2022: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने टर्म 2 कक्षा 10वीं (CBSE Term 2 10th Date Sheet) और कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी हैं। सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्र समय टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट का बड़ी ही उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः-चम्बा: चुराह में जिला स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज


छात्रों की इस उत्सुकता को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 11 मार्च 2022 को सीबीएसई परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी। सीबीएसई मुख्य विषयों की बात करें तो कक्षा 10 के छात्रों का पहला पेपर 27 अप्रैल को इंग्लिश का होगा। इसके बाद 2 मई को होम साइंस का पेपर होगा। सीबीएसई 10वीं का आखिरी पेपर 23 मई को कम्प्यूटर अप्लीकेशन सब्जेक्ट का होगा। हालांकि 10वीं की परीक्षा 24 मई 2022 तक चलेंगी।

यह भी पढ़ेंः-दिल्ली पहुंचे सीएम जयराम, सरकार और संगठन में बदलाव की अटकलें तेज

सीबीएसई ने टर्म 2 की डेटशीट जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा शेड्यूल तैयार करते वक्त जेईई मेन समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखा गया है जिससे कि छात्रों के पेपर न टकराएं।  सीबीएसई टर्म 2 10वीं परीक्षा और सीबीएसई टर्म 2 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर अब पूरा परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यहां नीचे डेट शीट दी जा रही है।


यहां चेक करें पूरा CBSE Term-2 Class-X Exam 2022 Schedule


आपको बता दें कि सीबीएसई 10वीं परीक्षा में हर साल करीब 17-18 लाख छात्र भाग लेते हैं, वहीं 12वीं परीक्षा के लिए भी करीब 14 लाख छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कराते है। पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षा 2021 में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2021 की बात करें तो पिछले साल 14.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा में पंजीकृत थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।