नई शिक्षा नीति में खत्म हो जाएगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा? दावा सही या गलत
वेब टीम। भारत की नई शिक्षा नीति (NEP) को लेकर सोशल मीडिया पर लगातर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया में वायरल एक मैसेज में दावा किया गया है कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अब केवल 12वीं कक्षा में ही बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। 10वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं होगा।
वायरल मैसेज में लिखा है कि 'कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है। 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है। नई शिक्षा नीति की उल्लेखनीय बातें सरल तरीके की इस प्रकार हैं- केवल 12वीं क्लास में बोर्ड होगा, 10वीं बोर्ड खत्म, एमफिल भी होगा बंद, अब सिर्फ 12वीं में बोर्ड की परीक्षा देनी होगा। जबकि इससे पहले 10वीं बोर्ड की परीक्षा देना अनिवार्य होता था, जो अब नहीं होगा। 10वीं में नहीं होगा बोर्ड एग्जाम। सरकारी, निजी, डीम्ड सभी संस्थानों के लिए होंगे समान नियम। आदेशानुसार- माननीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार।'
जानिए क्या है सच्चाई
केंद्र सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने वायरल हो रहे इस दावे को फर्जी बताया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने नई शिक्षा नीति 2020 की पीडीएफ फाइल भी साझा की है। आप यहां क्लिक करके को लेकर हिंदी में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
एक मैसेज में दावा किया गया है कि नई शिक्षा नीति के अनुसार अब केवल 12वी कक्षा में बोर्ड की परीक्षाएँ होंगी और 10वी कक्षा में बोर्ड परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं होगा।#PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। @EduMinOfIndia ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 11, 2021
पढ़ें:https://t.co/6WQyQNLX14 pic.twitter.com/N5PVec6aFB
आप भी करवा सकतें है फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर झूठी/फेक खबरों के प्रसार और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए, पीआईबी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों का पर्दाफाश करने के लिए एक समर्पित इकाई की स्थापना की है। ‘PIBFactCheck’ ट्विटर पर एक सत्यापित हैंडल है जो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ट्रेंडिंग हो रहे संदेशों की निरंतर निगरानी करता है और फेक समाचार का पर्दाफाश करने के लिए सामग्री/संदेशों की व्यापक समीक्षा करता है। कोई भी व्यक्ति पाठ (टेक्स्ट), ऑडियो और वीडियो सहित किसी भी सोशल मीडिया संदेश को, प्रामाणिकता के सत्यापन के लिए PIB Fact Check पर प्रस्तुत कर सकता है। इन्हें पोर्टल https://factcheck.pib.gov.in/ पर या व्हाट्सएप नंबर +918799711259 पर या ईमेल: pibfactcheck@gmail.com पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। विवरण पीआईबी की वेबसाइट: https://pib.gov.in. पर भी उपलब्ध हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

