कांगड़ा के रक्कड़ में बड़ा हादसा: NH-3 पर बस-कार की टक्कर में मां-बेटी की मौत

कांगड़ा जिले के रक्कड़ निवासी परिवार की कार NH-3 पर HRTC बस से टकराई। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत और परिवार के 4 सदस्य गंभीर। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी।
 | 
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चामुखा (NH-3) क्षेत्र में एक अत्यंत दुखद सड़क हादसा पेश आया है। मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और एक ऑल्टो कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार एक ही परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कांगड़ा/नादौन। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चामुखा (NH-3) क्षेत्र में एक अत्यंत दुखद सड़क हादसा पेश आया है। मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और एक ऑल्टो कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार एक ही परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे का शिकार हुई ऑल्टो कार में सवार परिवार कांगड़ा जिले के रक्कड़ तहसील और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित था। जानकारी के अनुसार, ऊना डिपो की बस अमृतसर से सुजानपुर की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार अनियंत्रित होकर बस से जा टकराई। टक्कर के बाद नेशनल हाईवे-3 पर चीख-पुकार मच गई और बस में सवार यात्री भी दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

 

इस दुर्घटना ने कांगड़ा के रक्कड़ और नेहरनपुखर क्षेत्र के परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दिया है। हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में शशि बाला (35) और उनकी माता सोमा देवी (60) शामिल हैं। राकेश कुमार (37) निवासी चपलाह, तहसील रक्कड़ (चालक), जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रुद्रांश (11) व उर्वशी (6) दोनों राकेश के बच्चे हैं, जबकि उनके साले विजय कुमार (34) निवासी बडूह घायल हो गए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज (कांगड़ा) रेफर किया गया है, जहां वे जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। HRTC ऊना डिपो के अधिकारियों ने मानवीय आधार पर पीड़ित परिवार के सदस्य कर्ण सिंह को 10,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने पुष्टि की है कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। प्रारंभिक साक्ष्यों के अनुसार, तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना ही इस बड़े हादसे की मुख्य वजह नजर आ रही है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।