Home Planing : अपने घर का है सपना तो यह आर्टिकल बताएगा कैसे तैयार करना है बजट
आज महंगाई चर्म पर पहुंच चुकी है। मध्य और निम्न वर्ग के परिवारों के लिए अपने सपनों का घर बनाना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि आय कम हो रही है और खर्च ज्यादा हो रहा है। हम सभी अपने सपना का घर बनाना अथवा खरीदना चाहते हैं। घर खरीदने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति के साथ-साथ अच्छे खासा बजट का होना भी जरूरी है। अगर आप भी पहली बार घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से अपना घर खरीदने के लिए बजट बना पाएंगे।
अपने सपनों का घर बनाने अथवा खरीदने के लिए सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप बजट कितना है और कितना पैसा खर्च कर सकते हैं। घर बनाने के लिए आपको अपने बाकी के खर्चों का भी ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो बाद में बहुत परेशान हो सकती है। आपको अपने मासिक खर्चों जैसे ऋण, बीमा, टैक्स और अन्य रखरखाव के बजट को ध्यान में रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त, आपको अतिरिक्त खर्चों जैसे समापन लागत, स्थानांतरण व्यय, गृह निरीक्षण शुल्क और किसी भी मरम्मत या सुधार के लिए भी बजट बनाना चाहिए।
डाउन पेमेंट के लिए पैसे बचाएं
अगर आप घर बनाने अथवा खरीदने के लिए होम लोन लेने की भी सोच रहे हैं, तब भी आपको अपने घर की डाउन पेमेंट के लिए पैसे बचाना चाहिए। इसके लिए आपको किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। होम लोन लेने से पहले आपको इसका पूरा हिसाब समझ लेना चाहिए कि आपको हर महीने कितनी ईएमआई चुकानी होगी। क्योंकि होम लोन की ईएमआई आपकी आगे के पूरे आर्थिक चक्र को प्रभावित करती है। अगर एक बार आपकी ईएमआई मिस हो गई या कोई बाउंस लगा गया तो आपको अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना पड़ेगा।
सरकारी आवास योजनाओं का भी ले सकते हैं लाभ
हर व्यक्ति के पास अपना घर हो इसके लिए सरकार भी कई योजनाएं चला रही हैं। इसमें कुछ केंद्र सरकार की योजनाएं हैं तो कुछ प्रदेश सरकारों की योजनाओं हैं। हालांकि इन योजनाओं में पीएम आवास योजना काफी लोकप्रिय है। आपको इस प्रकार के सरकारी और स्थानीय सहायता कार्यक्रमों के बारे में निश्चित रूप से जानकारी हासिल करनी चाहिए और सबसे पहले इन्ही योजनाओं के माध्यम से सपना का घर बनाने की सोचनी चाहिए। क्योंकि इन योजनाओं में आपको सरकार की ओर से सहायता मिलती है और आपको लोन लेने की भी जरूरत नहीं रहती है।
एक अच्छा ब्रोकर चुनें
आज बाजार में ऐसे कई ब्रोकर हैं जो आपको बेहतरीन घर खरीदने में मदद करने का दावा करते हैं। ऐसे में कई ब्रोकर धोखाधड़ी भी करते हैं। ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको किसी भरोसेमंद ब्रोकर से संपर्क करना चाहिए। आप चाहें तो घर खरीदने के लिए अपने वित्तीय सलाहकार से भी सलाह ले सकते हैं। इससे आपको बजट मैनेज करने में भी आसानी होगी और आपका अपने घर होने का सपना भी आसानी से पूरी हो सकता है।
हमारे लेख आपको कैसे लगते हैं, नीच कमेंट बॉक्स में जरूर आपनी राय दें।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।