पठानकोट-मटौर फोरलेन विवादः लोगों की मांगों पर करें विचार-केवल पठानिया

हिमाचल कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने राजस्व विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन सौंपकर शाहपुर संघर्ष समिति की मांगों से अवगत करवाया और बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया।
 | 
केवल सिंह पठानिया।

शाहपुर। पठानकोट-मटौर फोरलेन राजमार्ग के खिलाफ लोग मुखर हो रहे हैं। लोग फोरलेन रूट को शाहपुर बाजार में डायवर्ट करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से नया सर्वे किया गया है, इससे शाहपुर बाजार के लोग पूरी तरह से विस्थापित हो जाएंगे। कई लोगों के घर उखड़ जाएंगे, जबकि कई लोगों के व्यवसाय भी ठप हो जाएंगे। ऐसे में शाहपुर बाजार में रूट को डायवर्ट किया जाए, ताकि लोग विस्थापित होने से बच सकें।

इन्हीं मांगों को लेकर हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शिमला में राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा से मुलाकात भी की। उन्होंने हिमाचल सरकार को शाहपुर संघर्ष समिति की मांगों से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। पठानिया ने कहा कि सिहुंवा, द्रमन, शाहपुर, रैत से लेकर गगल तक फोरलेन बनने से काफी जनता प्रभावित हो रही है। फोरलेन के लिए हुए नए सर्वे से भी जनता में भारी रोष है।

पठानिया ने कहा कि फोरलेन के प्रस्तावित निर्माण से सिहुंवा, द्रमन, शाहपुर, रैत्त, चम्बी, राजोल, बनोई और कुठमा, गगल के लोग एक तरफा ही प्रभावित हो रहे हैं। जबकि पिछले सर्वे में दोनों तरफ से थोड़ी थोड़ी जमीन ली जा रही थी। इससे जनता में इतना रोष नही था, लेकिन राजनीतिक दबाब के कारण अब नया सर्वे करवाया गया है। इसमें एकतरफा ही जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की मांगों  पर विचार करे। 


पठानिया ने कहा कि यूपीए की कांग्रेस सरकार ने लैंड एक्ट बिल पास किया था। उस बक्त फोरलेन प्रभावित लोगों को मुआवजे का प्रावधान फैक्टर-4 के अंतर्गत किया गया था। इसके अनुसार एक कनाल का लगभग 42 लाख रुपये मिलना था। ओर बिल्डिंग का लेंड एक्ट एक्युजेशन पास हुआ था। उसमें 52 हजार रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर की अधिसूचना जारी हुई थी। इसी के आधार पर फोरलेन प्रभावितों को मुआवजा मिलना चाहिए। इस मौके पर नवनीत शर्मा प्रदेश कांग्रेस सचिव, अजय बबली प्रधान सिहुंवा भी मौजूद थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।