Himachal Election : आ गई कांग्रेस की तीसरी लिस्ट, जानें किस-किस को मिला टिकट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी हो गई है। कांग्रेस ने हिमाचल की 4 और सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए हैं। अभी हमीरपुर सीट पर पेंच अभी फंसा है।
 | 
congress

शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल की 4 और सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इनकी सूची भी जारी कर दी गई है, लेकिन हमीरपुर सीट पर पेंच अभी फंसा है। नई सूची के अनुसार, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, पांवटा साहिब से किरनेश जंग, जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा और मनाली से भुवनेश्वर गौड़ को टिकट दिया गया है। वहीं BJP से आए आशीष शर्मा के 41 घंटे बाद ही पार्टी छोड़ देने से हमीरपुर की सीट पर प्रत्याशी का नाम अभी तय नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस के टिकट आवंटन में रहा इस गुट का दबदबा, यह हो सकता है सीएम चेहरा

बता दें कि सुक्खू ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। नामांकन के दौरान उनके परिजन भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान सुक्खू ने कहा कि प्रत्याशी तय करना कोई बड़ी बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने जीतने वाले प्रत्याशी ही खड़े किए हैं। मेरे तेरे की कोई बात नहीं रखी है। पार्टी ने बाहर से जिताऊ उम्मीदवारों को लाने की भी कोशिश की है। इसमें सफलता भी मिली है।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : नगरोटा बगवां में कुका ने रोका था कांग्रेस की जीत का पंच, इस बार...

उन्होंने कहा कि जहां प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं, वहां की सूची 2 दिन में जारी हो जाएगी। वहां प्रत्याशियों को बताया भी गया है कि आप अपने विधान सभा क्षेत्र में काम कीजिए। पार्टी प्रत्याशियों की सूची को कांग्रेस सोच समझ के जारी कर रही है। इसमें थोड़ा विलंब जरूर हुआ है, लेकिन सब ठीक होगा। उन्होंने कहा कि मैं आज दिल्ली जा रहा हूं। एक दो दिन में इन प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : BJP के स्टार प्रकारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी; CM योगी समेत 40 नेता करेंगे प्रचार, देंखे पूरी लिस्ट

धीरे-धीरे यह लड़ाई युद्ध में परिवर्तित होगी

सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तो लड़ाई की शुरुआत हुई है। धीरे-धीरे यह लड़ाई युद्ध में परिवर्तित होगी। एक तरफ जहां झूठ परोसा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सच्चाई से जनता की सेवा के लिए कांग्रेस पार्टी मैदान में आई है। बार-बार झूठ परोस कर जनता को धोखा तो नहीं दिया जा सकता है। इस बार प्रदेश की जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।