Himachal News: हिमाचल BJP ने छह साल के लिए निष्कासित किए चार बागी

विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा में चार सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चारों को छह साल के लिए हिमाचल भाजपा कार्यसमिति से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
 | 
विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा में चार सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चारों को छह साल के लिए हिमाचल भाजपा कार्यसमिति से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन पर हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है। निकाले गए सदस्यों में टेकचंद चंदेल नालागढ़, अनु ठाकुर आनी, बालक राम ठाकुर बंजार और आनी से ही महेंद्र ठाकुर शामिल हैं।

शिमला। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा में चार सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चारों को छह साल के लिए हिमाचल भाजपा कार्यसमिति से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन पर हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है। निकाले गए सदस्यों में टेकचंद चंदेल नालागढ़, अनु ठाकुर आनी, बालक राम ठाकुर बंजार और आनी से ही महेंद्र ठाकुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः-Himachal News : हिमाचल के मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक गिरफ्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कई बड़े नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोपी में पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

यह भी पढ़ेंः-Hydrogen Trains : 2023 के अंत तक शिमला-कालका रूट पर दौड़ेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन

चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी जल्द हार के कारणों की समीक्षा करके पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए चार कार्यसमिति सदस्य को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः-Milk Price Hike : अमूल ने पांच रुपये प्रतिलीटर तक बढ़ाए दूध के दाम; बढ़ी कीमतें आज से ही लागू

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।