Himachal News : हिमाचल के मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक गिरफ्तार

हिमाचल में कोरोना काल के दौरान एबीजी मशीनों की खरीद में भ्रष्टाचार के मामले में फंसे स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आत्मसमर्पण किया था।

 | 
हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल के दौरान इस महामारी की रोकथाम के लिए खरीदे गए चिकित्सा उपकरणों में हुए घोटाले में फंसे स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक (Former Health Director) डॉ. अजय कुमार गुप्ता को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब तीन साल पहले एबीजी मशीन की खरीद में हुए घोटाले में डॉ. अजय कुमार गुप्ता मुख्य आरोपी हैं। उन पर 4.25 लाख रुपए कमीशन और रिश्वत लेने का आरोप है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल के दौरान इस महामारी की रोकथाम के लिए खरीदे गए चिकित्सा उपकरणों में हुए घोटाले में फंसे स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक (Former Health Director) डॉ. अजय कुमार गुप्ता को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब तीन साल पहले एबीजी मशीन की खरीद में हुए घोटाले में डॉ. अजय कुमार गुप्ता मुख्य आरोपी हैं। उन पर 4.25 लाख रुपए कमीशन और रिश्वत लेने का आरोप है।

 यह भी पढ़ेंः-Hydrogen Trains : 2023 के अंत तक शिमला-कालका रूट पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

सोमवार को प्रदेश उच्च न्यायालय से जमानत खारिज होने के बाद उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने डॉ. गुप्ता को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले के अनुसार, वर्ष 2020 में डॉ. अजय कुमार गुप्ता स्वास्थ्य विभाग के निदेशक थे। उस समय कोरोना कहर बरपा रहा था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एबीजी मशीनों को खरीदा गया था। मशीनों की खरीद-फरोख्त के दौरान एक ऑडियो वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ेंः-अब चार घंटे से कम समय में तय होगा ट्रेन में कालका से शिमला तक का सफर, रेलवे ने किया ट्रायल

ऑडियो में दो लोगों के बीच 4.25 लाख रुपए लेने की बात हो रही थी। 43 सेकेंड के इस ऑडियो के अंत में 5 लाख रुपए देने की बात कही गई। विजिलेंस ने इस संबंध में केस दर्ज करने के बाद डॉ. अजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बवाल बढ़ने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। 

यह भी पढ़ेंः-Milk Price Hike : अमूल ने पांच रुपये प्रतिलीटर तक बढ़ाए दूध के दाम; बढ़ी कीमतें आज से ही लागू

विजिलेंस ने सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की और उक्त तत्कालीन निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता को दोषी पाया था। अब अदालत से जमानत अर्जी रद्द होने के बाद फिर से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूर्व भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य विभाग में हुए इस घोटाले में विपक्षी कांग्रेस ने इस मामले पर खूब बवाल काटा था। नतीजतन तत्कालीन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal News: हिमाचल BJP ने छह साल के लिए निष्कासित किए चार बागी

मई 2020 में राजीव बिंदल ने नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा देते हुए कहा था कि हाल ही में स्वास्थ्य सेवा के निदेशक की एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है, जिसके बाद राज्य सरकार ने उनके खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले की विजिलेंस जांच जारी है। कुछ लोगों ने परोक्ष रूप से भाजपा की ओर उंगली उठाई है। मैं भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष हूं। हम चाहते हैं कि कथित भ्रष्टाचार मामले की गहराई से जांच हो। यह जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसलिए मैं नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।