पंडित सुखराम के निधन से हिमाचल की राजनीति में खालीपनः नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम जयराम ठाकुर और संजय टंडन वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त करने विधायक बेटे अनिल शर्मा के घर पहुंचे थे।
 | 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन भी वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त करने शुक्रवार को मंडी में उनके विधायक बेटे अनिल शर्मा के घर पहुंचे थे। उन्होंने अनिल शर्मा व परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इससे पहले उन्होंने पंडित सुख राम के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंडी। हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पंडित सुखराम बहुत अनुभवी नेता थे। उन्होंने पूरा जीवन लोक सेवा एवं जन कल्याण को समर्पित कर दिया। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा खालीपन आया है। नड्डा ने यह बात शुक्रवार को मंडी में विधायक अनिल शर्मा के घर पर कही। वह अनिल शर्मा के पिता पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंः-पुराने गहनों की हॉलमार्किंग जरूरी, इन जगहों पर मिलेगी सुविधा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन भी वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त करने शुक्रवार को मंडी में उनके विधायक बेटे अनिल शर्मा के घर पहुंचे थे। उन्होंने अनिल शर्मा व परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इससे पहले उन्होंने पंडित सुख राम के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की भर्ती, इस दिन तक करने होंगे आवेदन


जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पंडित सुखराम से उनका संबंध तीन दशक का है और उन्हें राजनीति में उनसे बहुत कुछ जानने और सीखने को मिला। हिविकां के समय एक सहयोगी के नाते भी साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। वे हमेशा लोक कल्याण की चिंता करते थे। जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर और संजय टंडन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।