नड्डा ने भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग में दिया ‘मैं भाजपा हूं' का नारा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में धर्मशाला के होटल ट्रांस में भाजयुमो के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का आगाज हो गया।
 | 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में धर्मशाला के होटल ट्रांस में भाजयुमो के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का आगाज हो गया। वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजयुमो के शीर्षनेतृत्व को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष पर हमेशा जगह होती है। अपनी लगन, मेहनत से आप उस जगह को भर सकते हैं। अपने अनुभव और ज्ञान को बढ़ाने और आपका मार्गदर्शन करने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।  JP Nadda BJP

धर्मशाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में धर्मशाला के होटल ट्रांस में भाजयुमो के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का आगाज हो गया। वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजयुमो के शीर्षनेतृत्व को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष पर हमेशा जगह होती है। अपनी लगन, मेहनत से आप उस जगह को भर सकते हैं। अपने अनुभव और ज्ञान को बढ़ाने और आपका मार्गदर्शन करने के लिए यह प्रशिक्षण वर्गआयोजित किया गया है।

नड्डा ने कहा कि ‘मैं भाजपा में हूं' के बजाय ‘मैं भाजपा हूं' का विश्वास प्रत्येक भारतीय व प्रत्येक संगठन के कार्यकर्ता के व्यक्तित्व में झलकना चाहिए। यह आत्मविश्वास आपको और आपकी पार्टी को राष्ट्रहित में निस्वार्थ भाव से काम करने की ताकत देता है। विनय सहस्रबुद्धे, राज्यसभा सांसद और अध्यक्ष आईसीसीआर ने भाजपा की विचारधारा पर एक सत्र लिया। दूसरे सत्र में भाजपा संगठन के काम करने का तरीका विषय पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजयुमो प्रभारी भाजयुमो तरुण चुग ने अपने विचार रखे।

हमारे हर नेता अपने आप में प्रेरणा हैः सूर्या

दिन के अंतिम सत्र में ‘हमारा विचार परिवार विषय राष्ट्रीय प्रभारी मुरलीधर राव ने लिया। भाजयुमो हिमाचल प्रदेश की कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों व सभी प्रदेशों के पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अपने संबोधन में कहा कि लोग प्रेरणादायी कहानियों से प्रेरणा लेते हैं, लेकिन हमारे बीच मौजूद हर नेता अपने आप में एक प्रेरणा है। जिनके जीवन के ज्ञान और अनुभव से हम सभी कार्यकर्ता अवश्य लाभांवित होंगे। तेजस्वी ने प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

भाजयुमो के 136 पदाधिकारी जुटे धर्मशाला में

भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। देश भर से आए भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सभी प्रदेशों के करीब 136 पदाधिकारियों ने वर्ग में भाग लिया। सत्र के पहले दिन भाजपा की मूल विचारधारा और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया गया। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव अभियान की शुरुआत को लेकर भी मंथन किया गया।


कांगड़ा एयरपोर्ट के बाहर नड्डा का रोड शो

शुक्रवार सुबह कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर नड्डा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। एयरपोर्ट के गेट से पार्किगिं स्थल तक खुली जीप में नड्डा ने रोड शो निकाला। जीप में उनके साथ मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ता नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नारे लगा रहे थे। एयरपोर्ट पर कुछ मंत्री, विधायक और टिकट के चाहवान भी पहुंचे थे। अनुशासन के चलते भाजयुमो के प्रशिक्षण शिविर के स्थल पर हिमाचल के किसी भी विधायक और मंत्री को आने की अनुमति नहीं थी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।