Himachal Election : PM मोदी 10 दिन में दूसरी बार हिमाचल आएंगे, 13 अक्तूबर को चम्बा चौगान में जनसभा
हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनावों में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दावा करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह राज्य में चुनाव होने जा रहे हैं।
चम्बा। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी अभियान को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 13 अक्तूबर को एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। 10 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की यह हिमाचल का दूसरा दौरा है। इससे पहले इसी माह पांच अक्तूबर को पीएम मोदी बिलासपुर और कुल्लू आए थे।
यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : मनीष सिसोदिया बोले- हिमाचल चुनाव के बाद भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में सुबह 10 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam thakur), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap), सौदान सिंह, देवेंद्र राणा सहित चम्बा-कांगड़ा के प्रभारी जनसभा में मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः-ऊना के अंब और दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रैस, मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दावा करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह राज्य में चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में पार्टी किसी भी सूरत में हार नहीं झेलना चाहती। इसी के मद्देनजर पीएम मोदी सहित पार्टी के कई बड़े नेता हिमाचल में लगातार जनसभाओं और सम्मेलनों में भाग लेकर पार्टी को मजबूत बनाने में डट गए हैं। प्रदेश में पिछले 15 दिनों में ही प्रधानमंत्री का दूसरा दौरा इसी ओर इशारा कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः-Himachal Cabinet Meeting 11/10/2022 : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी निर्णय टू द प्वाइंट
एसपीजी ने संभाला मोर्चा
हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर चौगान में एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। एसपीजी ने प्रधानमंत्री की स्टेज का अपने सामने निर्माण करवाया। उपायुक्त डीसी राणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चौगान का औचक निरीक्षण भी किया। एसपीजी ने पंडाल बनाने वाली कंपनी को भी जरूरी निर्देश दिए हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।