अमेठी की शिकस्त ने गांधी परिवार का किला ऐसा ढहाया की वो उत्तर भारत छोड़ कर दक्षिण भारत चले गए : अनुराग ठाकुर

बड़सर भाजपा के नारी को नमन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा माया और लीला की जोड़ी इस बार कमाल करके दिखाएगी। 
 | 
photo

हमीरपुर ।   समृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी की वह नेता है जिसने अमेठी से राहुल गांधी जी को ऐसी शिकस्त दी, गांधी परिवार का दशकों पुराना कांग्रेस का किला ऐसा हिलाया है कि वो उत्तर भारत को छोड़कर दक्षिण भारत में बैठा दिए और अब राहुल गांधी देश में कम विदेशों में ज्यादा रहता है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ के खेल स्टेडियम में सोमवार को मंडल भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम "नारी को नमन" महिला सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का यहां पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  ने  कही।  

        केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  ने इस मौके पर गांधी परिवार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने बरसों अमेठी की सीट जीतकर वहां के लोगों को क्या दिया गरीबी भूखमरी दी, ना शौचालय था ना बिजली थी ना पक्का मकान था ना खाने को दो वक्त का अनाज था।  गांधी परिवार ने 60 साल तक इस देश पर राज किया और जिस सीट से वह जीतकर आते थे वहां चुनावों के समय कुछ देते थे और बाद में 5 साल नजर नहीं आते थे और जब वहां के लोगों को पता चला कि अगर उनकी इस हालत से उनको बाहर निकाल के उनकी स्थिति को सुधार सकता है उनकी सुध बुध ले सकता है उनके क्षेत्र को आगे बढ़ा सकता है तो वह समृति इरानी सुधार सकती हैं तो तब उन्होंने वहां से राहुल गांधी को हराकर वहां से सदा सदा के लिए चलता कर दिया। 
अनुराग ठाकुर ने देसी अंदाज में बड़सर की महिला शक्ति को कहा की तुहे बी पट्टू कंबलां दे चक्र च दिख्यो आंदे, नहीं  ता पट्टू च लपेटी ने छडी दें बंडने आले।
      अनुराग ठाकुर ने महिला सम्मेलन में उपस्थित हजारों महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बड़सर वह विधानसभा क्षेत्र है जहां की बहनों ने खुद अपने सर जिम्मेवारी उठाकर मेरे  4 लोकसभा चुनावों में कमल यह कह कर  खिलाया है के कि यह हमारे भाई का चुनाव है। पिछले विधानसभा चुनावों में यहां कुछ कमी रह गई थी उसको इस बार दूर करेंगे और डबल इंजन की सरकार बनाएंगे बड़सर में कमल खिलाएंगे। आज हम यहां यही विश्वास लेने आए हैं और आज इस बड़सर में माया और लीला की जोड़ी पक्का कमाल करके दिखाएगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।