Himachal Election : BJP की बागियों पर कार्रवाई, EX MP परमार और चार EX MLA किए बाहर

पांच बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने निष्कासन पत्र भी जारी कर दिए हैं।
 | 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट न मिलने पर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले पांच बागियों पर भाजपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा ने पार्टी से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे 21 में से पांच बागियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निष्कासित बागियों में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष एवं EX MP कृपाल परमार, EX MLA तेजवंत नेगी, किशोरी लाल, मनोहर धीमान और केएल ठाकुर शामिल हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट न मिलने पर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले पांच बागियों पर भाजपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा ने पार्टी से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे 21 में से पांच बागियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निष्कासित बागियों में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष एवं EX MP कृपाल परमार, EX MLA तेजवंत नेगी, किशोरी लाल, मनोहर धीमान और केएल ठाकुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः-BJP और Congress के बागियों ने बढ़ाई दोनों पार्टियों की टेंशन, पढ़िए ये रिपोर्ट

किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी के अलावा आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल, इंदौरा के पूर्व विधायक मनोहर धीमान, फतेहपुर से बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार और नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर शामिल है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने तुरंत प्रभाव से इन कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।  

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस की बागियों पर कार्रवाई, तीन पूर्व विधायकों सहित छह निष्कासित


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (Himachal BJP President) ने बागियों के निष्कासन पत्र भी जारी कर दिए हैं। आपकों बता दें कि भाजपा हाईकमान ने पहले बागियों को खूब प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और निर्दलीय ताल ठोक कर चुनावी समर में डटे रहे। अभी भाजपा में 16 और बागी नेता हैं, अब आगे भाजपा कितने और बागियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है, यह आने वाले समय पर पता चलेगा। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022: ये हैं हिमाचल के सबसे अमीर उम्मीदवार, संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का परिणाम आठ दिसंबर को आएगा। इस बार चुनाव में पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर 413 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 101 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।