Himachal Election : कांग्रेस की बागियों पर कार्रवाई, तीन पूर्व विधायकों सहित छह निष्कासित

हिमाचल कांग्रेस ने बगावत करने वाले छह नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी है।
 | 
कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले 6 नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलाह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल शामिल हैं।

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने बगावत करने वाले छह नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें पूर्व विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस ने छह साल के लिए इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी है। हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Election 2022) में कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले छह नेताओं को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखाया है। 


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress President Pratibha Singh) ने पार्टी के आदेशों की अवहेलना और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छह नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इनमें तीन पूर्व विधायक हैं। कांग्रेस के तमाम प्रयासों के बावजूद इन नेताओं ने नामांकन फॉर्म वापस नहीं लिया था। 

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि निष्कासित नेताओं में पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलाह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट, ठियोग से पूर्व विधायक के बेटे विजय पाल खाची, आनी से परस राम और कांगड़ा के जयसिंहपुर से सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का परिणाम आठ दिसंबर को आएगा। इस बार चुनाव में पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर 413 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 101 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।