धर्मशाला में होगा राष्ट्रीय युवा उत्सव, देशभर से शामिल होंगे 5000 युवा

पहली मर्तबा धर्मशाला में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के बारे में युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय की सचिव उषा शर्मा ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला के सभागार में जानकारी दी।

 | 
धर्मशाला में राष्ट्रीय युवा उत्सव।

धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में जनवरी 2022 में राष्ट्रीय युवा उत्सव मनाया जाएगा। धर्मशाला में 12 से 16 जनवरी तक मनाए जाने वाले उत्सव में देशभर से 5 हजार युवा शामिल होंगे। यह पहली मर्तबा है कि धर्मशाला को राष्ट्रीय उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय की सचिव उषा शर्मा ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला के सभागार में दी। वह राष्ट्रीय युवा उत्सव के सफल आयोजन सम्बन्धी व्यवस्थाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं समन्वय हेतू आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 

उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के उदेश्य से यह उत्सव मनाया जाता है। इसमें पूरे देशभर के युवा अपनी-अपनी संस्कृति और परंपराओं का आदान-प्रदान करते हैं। 12 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, वन एक्ट-प्ले, शास्त्रीय संगीत, हारमोनियम, तबला, मृदंग, वीणा, बांसुरी, सितार, मणिपुरी, ओडिसी, कुचीपुड़ी, भारत नाट्यम और कथक नृत्य कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही युवा कलाकार शिविर, युवा कृति, खान-पान उत्सव, रोमांचकारी शिविर, सुविचार और युवा सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

पहली मर्तबा धर्मशाला में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के बारे में युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय की सचिव उषा शर्मा ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला के सभागार में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय राष्ट्रीय युवा उत्सव को सफल बनाने के लिए हरसंभव मदद प्रदान करेगा। इससे पहले युवा सेवाएं मंत्रालय के सह सचिव एनके मिस्त्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष एक प्रदेश में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धर्मशाला में अगले वर्ष यह आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्तरीय मेला जहां एक दूसरे राज्य की सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय सद्भावना के लिए उचित अवसर होगा। वहीं, बाहरी राज्यों के नवयुवकों को हिमाचल की खूबसूरती को देखने का मौका मिलेगा।

इससे पहले मंडलायुक्त एवं सविच युवा सेवाएं एवं खेल विभाग एसएस गुलेरिया ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मैदान, एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम तथा धर्मशाला के आसपास के विभिन्न सभागारों में किया जाएगा इस के लिए आवश्यक तैयारियां अभी से आरंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के आवागमन के लिए सड़कों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्य भी समय पर पूरे किये जाएं।  

इस अवसर पर उपनिदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग संजय शर्मा ने बैठक का संचालन किया और राष्ट्रीय युवा उत्सव बारे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, एसपी खुशहाल शर्मा, स्मार्ट सिटी के प्रबंधक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर, एसी डॉ.मदन कुमार, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।