सोलन में प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले जयराम ठाकुर- युवा मोर्चा भाजपा का महत्वपूर्ण विंग

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam) ने सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह को सम्बोधित किया। 
 | 
सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam) ने कहा है युवा मोर्चा (Yuva Morcha) भाजपा का एक महत्वपूर्ण विंग है, जिसके माध्यम से पार्टी सशक्त और मजबूत हुई है। स्वामी विवेकानन्द ने एक बार कहा था कि युवाओं में देश को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को जीवन्त बनाए रखने के लिए विभिन्न मोर्चे महत्वपूर्ण है। युवाओं में विश्व और राष्ट्र में बड़ा बदलाव लाने की शक्ति है।

सोलन। सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam) ने कहा है युवा मोर्चा (Yuva Morcha) भाजपा का एक महत्वपूर्ण विंग है, जिसके माध्यम से पार्टी सशक्त और मजबूत हुई है। स्वामी विवेकानन्द ने एक बार कहा था कि युवाओं में देश को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को जीवन्त बनाए रखने के लिए विभिन्न मोर्चे महत्वपूर्ण है। युवाओं में विश्व और राष्ट्र में बड़ा बदलाव लाने की शक्ति है। (हिमाचल के समाचार यहां पढ़ें)

यह भी पढ़ेंः-सीएम जयराम ठाकुर की बढ़ेगी सुरक्षा, डीजीपी को आदेश जारी, जानें क्या है पूरा मामला

सीएम जयराम ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजयुमो का नेतृत्व किया है, जो हिमाचल के लिए सम्मान की बात है। भाजयुमो युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने और भविष्य के नेता तैयार करने का कार्य करता है। किसी भी सफलता एवं लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने हेतु प्रदेश भाजयुमो की भूमिका अहम रहेगी।कोरोना के संकटकाल में भी युवाओं ने जरूरतमंद लोगों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

यह भी पढ़ेंः-सीएम जयराम ठाकुर को पन्नू की धमकी, 29 अप्रैल को शिमला में फहराएंगे भिंडरावाला के झंडे

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने और उन्हें टीकाकरण केन्द्रों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना भी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य युवाओं से बेहतर कोई और नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्गों के आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए जनमंच कार्यक्रम आरम्भ किया है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।