Himachal Election : कांग्रेस चार्जशीट में CMO से लेकर सभी मंत्रियों के दफ्तरों में भ्रष्टाचार के आरोप

जयराम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट पेश की है। शनिवार को शिमला में पेश चार्जशीट में कहा गया है कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
 | 
हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार (Himachal Gov't) के खिलाफ कांग्रेस (Congress) ने अपनी चार्जशीट पेश की है। शनिवार को शिमला में पेश चार्जशीट में कहा गया है कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से लेकर सभी मंत्रियों के दफ्तर भ्रष्टाचार में संलिप्त है। सीएम के करीबियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमीशन ऑफ इन्क्वायरी बिठाई जाएगी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार (Himachal Gov't) के खिलाफ कांग्रेस (Congress) ने अपनी चार्जशीट पेश की है। शनिवार को शिमला में पेश चार्जशीट में कहा गया है कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से लेकर सभी मंत्रियों के दफ्तर भ्रष्टाचार में संलिप्त है। सीएम के करीबियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमीशन ऑफ इन्क्वायरी बिठाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, इस दिन आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा के 3 भाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मंहगाई है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि में पहली बार नौकरियां बेची गई हैं। इतिहास में जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) को नौकरियां बेचने वाले मुख्यमंत्री (Chief Minister) के तौर पर याद किया जाएगा। इसके लिए 6 से 8 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर बेचने में पुलिस मुख्यालय से लेकर सचिवालय तक के अफसर शामिल रहे और जयराम सरकार ने सभी को क्लीन चिट दे दी।


उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में पाइप खरीद में करोड़ों का घोटाला हुआ है। 500 करोड़ रुपए रैलियों पर ख़र्च किए गए। 18-18 करोड़ के कई जगह टेंट लगाए गए। कांग्रेस सरकार बनने के बाद जांच कर इसके बिल भाजपा को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज तक 50-60 सालों में जितना कर्ज लिया गया है, उतना अकेले जय राम ने लिया है। जय राम ने केवल हेलिकॉप्टर खरीदा है। शराब के ठेके नीलाम नहीं करने से राज्य को 2000 करोड़ का नुकसान हुआ है। भ्रष्टाचार करने वाले सब जेल में जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः-BJP प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के पक्ष में महेश्वर सिंह ने वापस लिया नामांकन
 

  1. देश जब आपदा से जूझ रहा था तो भाजपा के भ्रष्ट प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल पीपीई किट की खरीद में दलाली खा रहे थे।  
  2. मनाली से घोटालेबाज विधायक और भ्रष्ट भाजपा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बच्चों की किताब के पैसों तक के डकार लिया। किताबों के नाम पर करोड़ों निगलने वाली भाजपा का अंत तय है।
  3. भाजपा सरकार में उनके मंत्रियों और संत्रियों को पिछले 5 साल में दी गई लूट की छूट।
  4. भाजपा के घोटालेबाज वन मंत्री और नूरपुर के भ्रष्ट विधायक राकेश पठानिया को जनता हर जगह से खदेड़ कर भगा रही है। पहले नूरपुर और अब फतेहपुर ने भी ऐसे घपलेबाज को अपनाने से मना कर दिया है। भाजपा प्रदेश में न घर की रही ना घाट की। कैग रिपोर्ट 2018-19 ने जयराम सरकार के घोटालों का पर्दाफाश कर दिया। 300 करोड़ के घोटाले से भाजपा का असल चाल, चरित्र और चेहरा सभी के सामने आ चुका है। 
  5. जयराम सरकार के भ्रष्ट जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने हर घर में जल पहुंचाने के लिए औसतन सौ मीटर पाइप के बदले करीबन 600 मीटर लंबे पाइप लगाने का बिल बनाया। 600% भ्रष्टाचार करती है भाजपा! यह भ्रष्ट महेंद्र सिंह के घोटाले का प्रमाण है।
  6. कमीशनखोर भाजपा ने हिमाचल के युवाओं को रोजगार दिया नहीं उल्टा आउटसोर्सिंग के नाम पर करोड़ों का कमिशन चट कर लिया। जयराम ठाकुर ने अपने मंत्रियों को घोटाले की खुली छूट दे रखी है। दिल्ली में दरबारी करके चढ़ावा चढ़ाने के लिए जयराम ठाकुर किसी भी हद तक गिरने को तैयार हैं।
  7. पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पशुओं का चारा डकार लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी मिलीभगत से हर विभाग में घोटालों का अंबार लगा दिया है।
  8. हिमाचल में पुलिस भर्ती पर्चा लीक में सीधे तौर पर भाजपा नेताओं ने खेल किया है। परीक्षा से पहले अपने करीबियों को पर्चा थमा और 21-21 लाख में पर्चा नीलाम कर हिमाचल के भविष्य को अंधकार में धकेला है।
  9. हिमाचल में घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी अव्वल रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के अंतर्गत आने वाले लोक निर्माण विभाग में 200 करोड़ के घपले में सीधे तौर पर जयराम ठाकुर शामिल हैं।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।