केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- डबल इंजन सरकार ने हिमाचल के लिए बेहतरीन काम किए

केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण ने कहा कि हिमाचल में कोविड के बाद भी बहुत बेहतरीन काम हो रहा है। हिमाचल में गरीब के कल्याण के लिए जो भी योजनाएं लाई गई हैं, उन्हें धरातल पर लागू किया जा रहा है।  
 | 
photo

शिमला  ।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि हिमाचल में डबल इंजन भाजपा सरकार बहुत बेहतरीन काम कर रही है। केंद्रीय सहायता में भी बहुत मदद मिली है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा की है। महिला की सुरक्षा भाजपा सरकार से ज्यादा कोई नहीं कर सकती है। शक्ति बटन ऐप, गुड़िया हेल्पलाइन जैसी योजनाएं चलाईं।  उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव लोगों के निकट जाकर लड़ती है। डबल इंजन सरकार ने यहां बहुत बेहतरीन काम किया है।  आज हिमाचल प्रदेश में अंतिम चुनाव प्रचार अभियान है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज भाजपा के चुनाव प्रचार का दिन है। आज कई नेता भी हिमाचल प्रदेश में प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेः-    मतदान करके लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

 सीतारमण ने कहा कि वह बताना चाहती हैं कि हिमाचल में कोविड के बाद भी बहुत बेहतरीन काम हो रहा है। हिमाचल में गरीब के कल्याण के लिए जो भी योजनाएं लाई गई हैं, उन्हें धरातल पर लागू किया जा रहा है। हिमकेयर से छह लाख लोगों को इलाज के लिए कवर किया। सीतारमण ने कहा कि नारी को नमन, बेटी है अनमोल जैसे मामलों में केंद्र सरकार ने गंभीरता से काम किए हैं।  लाहौल-स्पीति तक पानी पहुंचाने में प्रदेश सरकार सफल रही है। जलजीवन मिशन में पानी टशीगंग तक पहुंचाया। 



 प्रधानमंत्री 7,000 करोड़ के प्रोजेक्ट का हाइड्रो प्रोजेक्ट का लाभ हिमाचल को भी होगा। बिलासपुर में एम्स को लाना भी बहुत ही जरूरी है। पूरी दुनिया में अटल टनल को बनाने को उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।  राज्य सरकार ने 8,000 गरीबों के लिए घर बनाए। नारी को नमन योजना में भी बढ़िया काम हुआ है। ये सब डबल इंजन का विषय बनता है। 

नेशनल रोपवे विकास की घोषणा की। लेकिन हिमाचल के लिए इसकी दो तरह से लाभ होगा। जहां गाड़ियां नहीं जाती हैं, वहां भी लाभ होगा। आज कनेक्टिविटी रहित सड़कों को बनाने में दिक्कत आती है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हिमाचल की रैंक बहुत अच्छी है।  पूरे देश में एक लाख करोड़ रुपये ब्याजमुक्त कर्ज दिया गया है। 665 करोड़ हिमाचल के लिए दिए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।