यमुना बिग प्रो फाइट-1 चैंपियनशिप में बैजनाथ के सरोज ने हरियाणा के दीपक को हराया

यमुनानगर बॉक्सिंग क्लब ने रिलांयस पैट्रोप पंप बॉक्सिंग क्लब में यमुना बिग प्रो फाइट-1 चैंपियनशिप का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता में हरियाणा समेत हिमाचल व अन्य राज्यों के बॉक्सरों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 | 
 यमुनानगर बॉक्सिंग क्लब ने रिलांयस पैट्रोप पंप बॉक्सिंग क्लब में यमुना बिग प्रो फाइट-1 चैंपियनशिप का आयोजन करवाया। चैंपियनशिप का मुख्यअतिथि मेयर मदन चौहान ने शुभारंभ करवाया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में हरियाणा समेत हिमाचल व अन्य राज्यों के बॉक्सरों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बैजनाथ। यमुनानगर बॉक्सिंग क्लब ने रिलांयस पैट्रोप पंप बॉक्सिंग क्लब में यमुना बिग प्रो फाइट-1 चैंपियनशिप का आयोजन करवाया। चैंपियनशिप का मुख्यअतिथि मेयर मदन चौहान ने शुभारंभ करवाया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में हरियाणा समेत हिमाचल व अन्य राज्यों के बॉक्सरों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान 55 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ निवासी मुक्केबाज सरोज ने हरियाणा के दीपक को हरा कर जीत दर्ज की। हिमाचल के बॉक्सर की हरियाणा के बॉक्सर पर जीत से खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि बैजनाथ निवासी मुक्केबाज सरोज राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


यमुना बिग प्रो फाइट-1 चैंपियनशिप में जीत हासिल करने के उपरांत सरोज ने बताया कि वह 21 दिसंबर को देश की राजधानी में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को दिल्ली में प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी। इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।